31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच कई पर साधा निशाना !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें विकास समीक्षा बैठक में चेतावनी के साथ अधिकारियों के पेंच कसे। हिदायत दी की सरकार की योजनाओ में ढिलाई की तो समझिए की निश्चित होगी कार्यवाही। आपको बता दें की डीएम आनन्द सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के पोर्टल पर फीडिग से पूर्व संबंधित अधिकारी अपने हस्ताक्षर से सूचना उपलब्ध कराने के बाद ही अपलोड कराएं।


जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को गलत फीडिग कराए जाने पर ऐतराज जताया। कहा की फीडिग से पूर्व स्वयं सूचनाओं को देखने के बाद ही अपलोड कराएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को सैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती न कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि अधूरी सड़कों का निर्माण कार्य समय से मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता केन कैनाल को निर्देश दिए कि रबी की फसलों को लेकर सिचाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नहरें 10 से 23 जनवरी तक जलाई जाएंगी। अधिशाषी अभियंता विद्युत ने बताया कि सरकारी विभागों में विद्युत विभाग का लगभग 14 करोड़ 78 लाख बकाया है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल वसूली की कार्यवाही की जाए।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम बड़ागांव गोशाला में जो विद्युत लाइन गई है। उससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि तत्काल विद्युत लाइन सही की जाए। जर्जर शासकीय भवन का निरीक्षण कर आख्या तत्काल जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा एनडी शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एके बघेल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें बताया: निगम में कर्मियों की कमी जल्द होगी दूर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

Banda : जगाने पहुंचे पिता तो बेटे का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम …

बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कराने पहुंची विधायक, आपूर्ति सुधारने की दी चेतावनी

विधायक प्रकाश नें बताया दीवारी नृत्य का इतिहास: मूल विधा के संरक्षण औऱ संवर्द्धन पर जोर

थाना दिवस पर डीएम जे रीभा नें सम्पूर्ण समाधान पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़