29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !
उत्तर प्रदेश

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की बेसिक परिषद के स्कूलों की “शिक्षा व्यवस्था तार तार होकर जार-जार आंसू बहा रहीं है”। इसी व्यवस्था का एक उदाहरण है नरैनी तहसील की ग्राम पंचायत तुर्रा वकीलन पुरवा का प्राथमिक विद्यालय।

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

यहां पढ़ाई के नाम पर महज खाना पूर्ति है। शिक्षक मोबाइल चलाने में मस्त रहते है। शिक्षण से उनका कोई लगाव नहीं है। यहां छात्र संख्या 39 दर्ज है। और मानक के विपरीत दो शिक्षकाओं की तैनाती है। स्कूल परिसर में गंदगी व्याप्त है। शौचालयों में बोरियां भर दी गई हैं।

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

इस बहुचर्चित विद्यालय को देखने के लिये मीडिया की टीम दुर्गम रास्तों से जब वहां पहुंची तो स्कूल की शिक्षका सरिता नें यह कह कर कवरेज का विरोध करना शुरू कर दिया की आप बिना परमीशन के वीडियोग्राफी या निरीक्षण नहीं कर सकते। समझाने पर भी वह लगातार विरोध ही करती रहीं।

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

हालांकि बड़ी मुश्किल में जानकारी दी की यहां छात्र संख्या 39 हैं। इस स्थिति में तो मानक के अनुसार यहां एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिये, पर दो शिक्षकों की नियुक्त है। जो स्कूल बारी-बारी आते हैं विद्यालय में महज सात-आठ छात्र हीं उपस्थित मिलें। प्रधान अध्यापाक कमलेश गुप्ता हैं जो अवकाश पर बताई गई। लेकिन पत्र व्यवहार रजिस्टर में अवकाश दर्ज नहीं था ! निरीक्षण में यहां मिड डे मिल भी नहीं बना था। प्राथमिक विद्यालय शिक्षा के नाम पर पूरी तरह अव्यवस्था का शिकार है। “शिक्षा की दुर्दशा की यहां पर सरिता” बह रही है। “शिक्षकों की अशिष्टता भी अचम्भित” करने वाली है।

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

वकीलपुरवा के इस प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण के प्रति घोर लापरवाही के साथ अपनी “खामियां छिपाने के लिये तानाशाही भी चरमोत्कर्ष” पर हैं। गांव वालों तक को शिक्षक सामान्यतया विद्यालय में प्रवेश नहीं होने देते। कैसे सुधरेगी इस विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था। नये बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन तिवारी से उम्मीद है की प्राथमिक शिक्षा की विपन्नता को दूर करने के लिये वह प्रभावी कदम उठायेगें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में खाद किसानों के लिये बनी “खलनायक” : डीएम दीपा व्यवस्था के लिये बनी “नायक”

City News Uttar Pradesh

घोटाला : पूर्व पीडब्लूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से हुई विजिलेंस पूछताछ, बाबू सिंह कुशवाहा भी दर्ज कराएंगे बयान …

पूर्व विधायक दलजीत बोले: जीएसटी सुधार बना ‘दिवाली उपहार’, मोदी नें निभाया वादा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुए नाराज : नहरों पुल-पुलिया क्यों हो रही बर्बाद, कार्यवाही के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़