City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अपनी विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी के जसपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री को देख डाक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप
Sudden inspection of health center by Jal Shakti Minister Ramkesh: There was a stir

इस दौरान मंत्री निषाद नें स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने व मरीजों को पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने व परिसर में साफ- सफाई के निर्देश दिए। मरीजों का हालचाल जाना।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप
Sudden inspection of health center by Jal Shakti Minister Ramkesh: There was a stir

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के निरीक्षण का आंखों देखा हाल जानिये। उनके पहुचते ही अस्पताल में हड़कंप का आलम हिलोरें लेने लगा। सभी अधिकारी आनन फानन में अस्पताल झिझकते ओर घबड़ाते सामने आये। राज्यमंत्री ने अस्पताल में गंदगी देख स्वास्थ केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपस्थित रजिस्टर चेक किया तो गड़बड़ झाला नजर आया। इलाज कराने आये मरीजों से बात की।

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप
Sudden inspection of health center by Jal Shakti Minister Ramkesh: There was a stir

प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह की बाहरी दवाओं का उपयोग न किया जाए।सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं से ही बेहतर से बेहतर इलाज करें। यदि बाहरी दवाओं की शिकायत आती है या मिलती है तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा की ‘मतदाता पुनरीक्षण’ में ‘निष्क्रियता’ : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में ‘ढेर’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

City News Uttar Pradesh

चातुर्मासा में ‘रो’ रही ‘बालू पर टिकी’ बांदा की ‘पत्रकारिता’: ज्ञान ‘शून्य’ पर नाम ‘वरिष्ठ’ !

City News Uttar Pradesh Desk

दूकानदार की हत्या में तीन को आजीवन कारावास : प्रत्येक को 23 हजार का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर की खोदाई में फिर टूटी पेयजल पाइपलाइन, आपूर्ति ठप होने से कस्बावासियों में आक्रोश …

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में बसपा प्रत्याशी का भाषण बना चर्चा, “छोडूंगा न साथ साथियो मरते दम तक”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़