City News Uttar Pradesh
शेरे दिल विधायक प्रकाश बिजली, सड़क के लिये सदन में गरजे : सरकार का खींचा ध्यान
उत्तर प्रदेश

शेरे दिल विधायक प्रकाश बिजली, सड़क के लिये सदन में गरजे : सरकार का खींचा ध्यान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के “शेरे दिल विधायक प्रकाश द्विवेदी” जन हित हुंकार विधान सभा सत्र में गूंज रही है। उन्होंने बिजली सड़क की दुर्दशा का उल्लेख कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक प्रकाश दिवेदी नें बांदा ललौली चैडगरा कानपुर मार्ग का सृदृढीकरण कर फोर लेन बनाये जाने तथा विद्युत संकट को देखते हुए बांदा सदर विधान सभा में कहला, बिलगाॅव तथा जहीर क्लब में नवीन विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु विधान सभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

शेरे दिल विधायक प्रकाश बिजली, सड़क के लिये सदन में गरजे : सरकार का खींचा ध्यान
Shere Dil MLA Prakash thundered in the house for electricity, road: Government’s attention drawn

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें आठ अगस्त को विधान सभा सत्र की कार्यवाही के दौरान कहला, बिलगाॅव एवं जहीर क्लब में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु सदन में मामला उठाया। बताया की वर्तमान समय में जनपद में विद्युत संकट अत्याधिक है। नगरीय जनता को विद्युत फाल्टों की वजह से भारी संकट का सामना करना पड रहा है।किसानों के निजी नल कूपों में विद्युत अपूर्ति नियमित न होने की वजह से धान रोपाई आदि का संकट है।

विधायक नें कहा की बांदा नगर का अत्याधिक विस्तार हो चुका है एवं लगातार हो रहे नये विद्युत कनेक्शनों की वजह से वर्तमान समय में विद्युत भार सब-स्टेशनों में अत्याधिक हो गया है। शीघ्र अतिशीघ्र इन तीनों सब-स्टेशनों की स्थापना करना जनहित में अत्यन्त आवश्यक है। इसी क्रम में विधायक प्रकाश बुधवार को विधान सभा में कानपुर वाया चिल्ला-ललौली-जोनिहा-बिन्दकी-चैडगरा मार्ग के ध्वस्तीकरण का मामला उठाया। कहा यह मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त है। इसका सृदृढीकरण कर फोर लेन बनाया जाये।

शेरे दिल विधायक प्रकाश बिजली, सड़क के लिये सदन में गरजे : सरकार का खींचा ध्यान
Shere Dil MLA Prakash thundered in the house for electricity, road: Government’s attention drawn

विधायक प्रकाश नें सदन को अवगत कराया कि यह मार्ग बांदा तथा आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगो के द्वारा मुख्य मार्ग के रूप उपयोग किया जाता है। बांदा से आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायल मरीज जो कानपुर रेफर किये जाते है, कम दूरी होने की वजह से इसी मार्ग उपयोग करते है। व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी इसी मार्ग का सार्वधिक उपयोग किया जाता है, परन्तु वर्तमान समय में यह मार्ग पूर्णरूप से ध्वस्त है तथा इसका सृदृढीकरण कर फोर लेन बनाया जाना जनहित में अतिआवश्यक है, जिसका लाभ न केवल बांदा जनपद के निवासियों बल्कि हमारे जनपद से जुडे अन्य सीमावर्ती जनपदों जैसे चित्रकूट, पन्ना, सतना, कटनी तथा दमोह आदि क्षेत्रों के लोगो को भी मिलेगा

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह सख्त : तिंदवारी खंड विकास कार्यालय का किया निरीक्षण, गैरहाजिर सचिवों का रोका वेतन …

अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़