- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें एक अनोखी अपनी ‘टिफिन बैठक’ के बाद मुख्यमंत्री कहा कि ये सिर्फ टिफिन बैठक नहीं, बल्कि प्रेम-स्नेह का आदान-प्रदान एवं पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के साथ विकास और जनकल्याण का संकल्प लिया गया। मंडल महुआ में यह टिफिन बैठक महा जन संपर्क के बाद आयोजित हुई।

इसमें विधायक प्रकाश के साथ पार्टी के मंडल एवं बूथ स्तरीय नेता शामिल हुये। सभी अपने घर से भोजन लेकर आए और सभी ने जमीन पर बैठकर इसका पारंपरिक अंदाज में आनंद लिया। इस बैठक के बाद विधायक प्रकाश ने मीडिया से कहा कि आनंद के वातावरण में पहले बैठक हुई। बाद में एक परिवार की तरह सभी लोगों ने सबके घरों से लाए टिफिन का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि सभी ने एक दूसरे को भोजन परोसा और जम कर खाया। विधायक दिवेदी नें कहा कि इस बैठक के माध्यम से सभी ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लिया। ये केवल भोजन नहीं था, बल्कि प्रेम और स्नेह का आदान-प्रदान और ये संकल्प था कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधान मंत्री बनायेगें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
