City News Uttar Pradesh
मछली शिकार पर प्रतिबंध को ठेंगा: कमासिन, मर्का यमुना तट पर शिकारियों का विशेष जमघट
उत्तर प्रदेश

मछली शिकार पर प्रतिबंध को ठेंगा: कमासिन, मर्का यमुना तट पर शिकारियों का विशेष जमघट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का मत्स्य विभाग के निकम्मेपन से प्रजनन अवधि के समय मछलियों का शिकार बेखौफ गति से परवान चढ़ रहा है। शिकारी नदियों, तालाबों में जाकर मछलियाें का शिकार कर रहें है। मछली बाजारों में यहां रोजाना बिक रहीं मछलियां इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। आश्चर्य हैं की संबंधित अधिकारी एवं प्रशासन कोई कार्यवाई नहीं कर रहें। इसके पीछे शिकारी एवं विक्रेता संबंधितों को कथित रूप से मालामाल करते हैं।

मछली शिकार पर प्रतिबंध को ठेंगा: कमासिन, मर्का यमुना तट पर शिकारियों का विशेष जमघट
Ban on fishing defied: Kamasin, Marka special gathering of hunters on Yamuna bank

मत्स्य विभाग और प्रशासन हर साल 16 जून से 15 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा देता है। इसके तहत इस अवधि में मछलियों के शिकार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहता है।लेकिन आश्चर्य है की आदेश देने के बाद भी इसका पालन नहीं होता है। यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

जिले की अधिकतर नदियों, छोटे-बड़े तालाबों, डेम आदि में 24 घंटे मछलियों का शिकार देखा जा सकता है। यमुना नदी में कमासिन एवं मर्का थाना क्षेत्र के तटबंधों पर मछलियों का बड़े पैमाने पर शिकार इन दिनों सुर्खियों में है। प्रतिबंध लगने के बाद भी जिले में इन मछली पकड़ने वालों के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। और न ही कोई केस बनाया गया है।

मछली शिकार पर प्रतिबंध को ठेंगा: कमासिन, मर्का यमुना तट पर शिकारियों का विशेष जमघट
Ban on fishing defied: Kamasin, Marka special gathering of hunters on Yamuna bank

मछलियों का शिकार करने वाले नदियों में अवैध रूप से जाल डालकर मछलियों का शिकार कर रहें हैं। इन्हें हाट बाजारों, होटलों में मछलियों को अवैध रूप से बेचते देखा जा सकता है। क्षेत्र में मछलियों का शिकार रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे मछली का शिकार करने वालों के हौंसले बुलंद हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “यही माह अंतिम यही माह भारी” से बेचैन, जांच अंतिम स्टेज पर ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा का शातराना राजनीतिक प्रयास : बूथों पर हो रहा कमाल …

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

दूल्हे ने वायरल की युवती की अश्लील फोटो: स्कार्पियो न देने पर प्रेमिका से शादी की धमकी

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कांड में ‘कोर्ट’ का ‘हथौड़ा’: तीन दरिंदों को ‘बीस साल’ की कारावास, अर्थदंड भी ‘ठोका’

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़