31.2 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
पहले भी देखी ऐसी बगावत : शरद पवार बोले- फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
देश विदेशराजनीति

राजनीति : शरद पवार बोले पहले भी देखी ऐसी बगावत, फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा, मोदी को दिया धन्यवाद

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार को समर्थन देने का फैसला करते हुए राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ एनसीपी के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार का शरद पवार का साथ छोड़कर सरकार में शामिल होने का फैसला पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पहले भी देखी ऐसी बगावत : शरद पवार बोले- फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
Seen such rebellion before too: Sharad Pawar said – I will show it again by standing the party, thanked PM Modi

इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी स्थिति साफ करने के शरद पवार मीडिया के सामने आए। वे बोले- ये पार्टी मैंने बनाई थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुझे पूरा विश्वास है। मैं महाराष्ट्र में घूमकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करूंगा। अजित ने पार्टी से बगावत की है। 2024 का चुनाव विपक्ष के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। उन्‍होंने जोर देकर कहा क‍ि मैं फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा।


– शरद पवार ने और क्या कहा ?

शरद पवार ने कहा क‍ि दो दिन पहले देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि नेशनलिस्ट पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी है। इस मौके पर उन्होंने सिंचाई घोटाले और शिखर बैंक का जिक्र किया। वहीं आज कैबिनेट में उन्होंने एनसीपी के नेताओं को शपथ दिलाई। इसका मतलब यह है कि उनकी ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं थे। उन्होंने पार्टी और उन लोगों को बरी कर दिया जिनके खिलाफ उन्होंने आरोप लगाए थे। मैं मोदी को धन्यवाद देता हूं।

पहले भी देखी ऐसी बगावत : शरद पवार बोले- फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
Seen such rebellion before too: Sharad Pawar said – I will show it again by standing the party, thanked PM Modi

शरद पवार ने आगे कहा क‍ि अब दूसरा सवाल… हमारे कुछ साथियों ने पार्टी के रुख से अलग रुख अपनाया। कल मैंने 6 जुलाई को पार्टी के कुछ प्रमुख लोगों की बैठक बुलाने की बात कही थी। इस बैठक में संगठनात्मक परिवर्तन के बारे में सोच रहा था लेकिन इससे पहले ही पार्टी के कुछ साथियों ने अलग रुख अपना लिया। हमने स्टैंड लिया कि हम ही पार्टी हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अनुपम स्वागत: राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी से की आत्मीय भेंट

City News Uttar Pradesh Desk

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य …

City News Uttar Pradesh

सियासत के भजन लाल : 2008 में निर्दलीय लड़े चुनाव, 2023 में पहली बार बने विधायक, अब राजस्थान की संभालेंगे कमान

City News Uttar Pradesh

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा …

The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही “द कश्मीर फाइल्स फिल्म”, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़