City News Uttar Pradesh
बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई
उत्तर प्रदेश

बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। एक जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले की कई छात्राओं को अलग-अलग थानों में एक-एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया जा रहा है। इसी क्रम में दो छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। एमए की छात्रा रुचि सोनी को चिल्ला और 12वीं की छात्रा कोमल को महिला थाने का थाना प्रभारी बनाया गया।

बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई
Two girl students became station in-charge for one day in Banda, came into action as soon as they took over the chair

दोनों छात्राओं ने एसपी अभिनंदन के सामने ही थाने में आई शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए।साथ ही छात्राओं ने महिला अपराधों से निपटने के लिए अपनी सहेलियों और गांव के लोगों को जरूरी टिप्स भी दिए। रुचि ने कहा कि महिलाओं को अपराधों से डरने की जरूरत नहीं है, उनसे निपटने की आवश्यकता है।


जैसे ही रुचि थाने पहुंचीं सभी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद रुचि ने थाना कैम्पस का निरीक्षण किया। मौजूद स्टाफ को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। कंपलेंट रजिस्टर चेक किया।थाने में आईं शिकायतों को सुना। उनका निस्तारण भी किया।तीन से चार मामलों में थाना क्षेत्र से मौके पर टीम भेजकर निस्तारण के आदेश भी दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

City News Uttar Pradesh

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता का खेलों के प्रति झलका प्रेम: खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट किट

City News Uttar Pradesh

खाना खाने से छह बच्चे हुए बीमार : एक की मौत, फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी सबकी हालत

पत्रकारिता जगत के चमकते सितारे “अरुण खरे” पंचतत्व में विलीन, आज शोक सभा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़