City News Uttar Pradesh
रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर
उत्तर प्रदेश

रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावतीऔर सजेगी और सवरेंगी। इस साज-सज्जा में सौ करोड़ की लागत आयेगी। आपको बता दूँ की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में लगभग 100 करोड़ की लागत से 250 बेड का एक और अस्पताल बननें जा रहा हैं। कार्यदायी संस्था नामित होने के साथ ही कार्ययोजना आदि प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि अभी बजट मंजूर नहीं है। मौजूदा में यहां 500 बेड का अस्पताल है। नया अस्पताल बनने के बाद एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ जाएंगी।

रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर
Rani Durgavati will decorate and save: Hundred crores will be sacrificed

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री जब जिले में आए थे तभी उनके कहने पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।नए अस्पताल के लिए मेडिकल कालेज में इमरजेंसी और वार्ड ब्लाक के बीच खाली पड़ी जमीन चिह्नित कर ली गई है। निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को नामित किया गया है। मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि अभी मेडिकल कालेज में 500 बेड का अस्पताल संचालित है।

रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर
Rani Durgavati will decorate and save: Hundred crores will be sacrificed

250 बेड का नया अस्पताल बनने के बाद क्षमता बढ़ जाएगी। इसके अलावा एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर 150 हो जाएंगी। पीजी कोर्स की सीटों में भी वृद्धि होगी। अभी यहां 13 सीट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दो अस्पतालों में साढ़े 700 बेड क्षमता हो जाने पर डाक्टर व स्टाफ तथा संसाधन भी बढ़ेंगे। मेडिकल कालेज में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर लगभग तीन माह में सीटी स्कैन शुरू होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पांच साल की अवधि के लिए कार्यदायी संस्था ने शासन से 2 करोड़ 62 लाख 55 हजार रुपये बजट मांगा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें जल संचय पर दिया जोर : बोले जल है तो जीवन है

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

City News Uttar Pradesh

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया

11 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार: फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया सार्वजनिक

ब्रेकिंग न्यूज़