City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन…

 

– कोल्ड चेन से सेंटर तक तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मी

– सीएमओ सभागार में पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में इसी माह कोरोना वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। प्रथम चरण में 6300 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में वैक्सीन भंडार कक्ष तैयार किया गया है। कोल्ड चेन में कोरोना वैक्सीन रखी जाएगी। वैक्सीन को सुरक्षित रखने व टीकाकरण सेंटर तक ले जाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए सीएमओ सभागार में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

संक्रमण रोकने के लिए लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन के रखरखाव, टीकाकरण आदि की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में जिन सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है, उनका नाम व पद आदि की जानकारी साइट पर अपलोड भी कर दी गई है। प्रशिक्षकध्जिला समन्यवक (यूनिसेफ) फुजैल अहमद ने बताया कि शासन की तरफ से पहले चरण के लिए टीका जल्द ही मिलने की उम्मीद है। इसे कोल्ड चेन में सुरक्षित रखने और वैक्सीनेशन सेंटर तक सुरक्षित ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहायता ली जा रही है। डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डा. मीनाक्षी ने कहा कि पहले चरण में ही टीका लगवाने के लिए आम लोगों की भीड़ जमा होने की आशंका से स्थिति तनावपूर्ण होने की भी संभावना है। इसलिए सेंटर पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग की तरफ से कोविड नोडल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्रिवेदी ने कहा कि 10 पुलिस कर्मियों को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। अब यह कर्मी अपने संबंधित थानों में जाकर दूसरे पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर डा. बीपी वर्मा सहित पुलिस कर्मी, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

– इनसेट
– सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बांदा। कोल्ड चेन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कक्ष के अंदर जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना वैक्सीन को जिले से ब्लॉक स्तर की कोल्ड चेन में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगे वाहनों से भेजा जाएगा। किसी किस्म के खतरे पर चालक के कोरोना वैक्सीन के वाहन को रास्ते में रोकने पर इसकी जानकारी जीपीएस से विभाग को तुरंत हो जाएगी। शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोल्ड चेन पर पुलिस का पहरा रहेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें लगाई गावों में जन चौपाल : देखें चल रहे विकास कार्य …

City News Uttar Pradesh

पेट्रोल पंप डाल रहे डाका : पर आश्चर्य यह कि जांच में दी जा रही क्लीन चिट !

City News Uttar Pradesh

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंच रहे जनता के द्वार : जन समस्याओं का कर रहे निदान

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़