- विनोद मिश्रा
बांदा। कानपुर के एक इंस्पेक्टर और दरोगा की करतूत ने यूपी पुलिस को शर्मसार कर दिया है। चेकिंग के बहाने बांदा के एक ज्वैलरी कारोबारी मनीष सोनी उर्फ सागर की दोनों ने कार रुकवाई। इसके बाद कार में रखी 50 किलो चांदी लूट ली। घटना 6 जून की है। 7 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई।

जांच के बाद एसपी औरैया चारू निगम और कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में भोगनीपुर में तैनात इंस्पेक्टर अजयपाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक को गुरुवार रात अरेस्ट कर लिया। वहीं, सिपाही रामशंकर यादव अभी फरार है। पुलिस ने दरोगा के सरकारी आवास से लूटी गई 50 किलो चांदी भी बरामद कर ली।आईजी कानपुर ने इंस्पेक्टर, दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

एसपी औरैया चारू निगम ने बताया कि वारदात के बाद पुलिसकर्मियों ने बसंत पेट्रोल पंप तेल डलवाया था। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो इससे साफ हो गया कि कानपुर देहात भोगनीपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के दरोगा चिंतन कौशिक और दो सिपाहियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी कानपुर के एडीजी जोन आलोक सिंह को दी। एडीजी की सहमति के बाद गुरुवार देर रात एसपी औरैया और एसपी कानपुर देहात ने छापेमारी करके लूट करने वाले थानेदार और दरोगा को अरेस्ट कर लिया। जबकि फरार सिपाहियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
