29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- कोरोना काल : स्कूलों में नहीं बटा भोजन तो कंहा गया राशन…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लॉकडाउन के दौरान प्राथमिक विद्यालय बंद होने से जनपद में करीब 76 दिन का मध्याहन भोजन वितरित नहीं किया गया। इसकी जानकारी होने पर एमडीएम के प्रभारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर इसका कारण पूछा है।


कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जनपद के करीब 170 परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के तहत राशन वितरण नहीं कराया गया। इसकी जानकारी जब विभाग को हुई तो सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर रिपोर्ट मांगी गई कि आखिर खाद्यान्न सामग्री का वितरण क्यों नहीं हो पाया। इसकी भलीभांति जांच कर ली जाए। अगर कहीं कोई विसंगति सामने आए तो उसे लिखित रूप से कार्यालय को अवगत कराया जाए। यदि प्रधानों के पास इसका अवशेष होने के कारण वितरण संभव नहीं हो पाया तो खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इसकी नोटिस जारी कराते हुए बीएसए कार्यालय को भी अवगत कराया जाए। बताया जाता है कि बड़ोखर व महुआ ब्लाक के 23-23, नरैनी के 39, तिदवारी के 13, बबेरू के 18, बिसंडा के 29, जसपुरा के 07 व कमासिन के 18 स्कूलों में वितरण नहीं कराया गया।


बेसिक शिक्षाअधिकारी हरिश्चंद्र का कहना है की अभिभावकों के खातों में एमडीएम का पैसा भेजा जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी बच्चों को स्कूल बुलाकर राशन वितरित किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

Banda : डीएम नें बर्ड फ्लू के चलते सीमायें की शील :जनपद में नहीं आ सकेगा मांस व अंडा, लगा प्रतिबंध।

City News Uttar Pradesh

गणेश भवन में शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यकमों की बिखरेगी मनोहर छटा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा अनुभवी “नजरों से ताड़ गई” औद्योगिक क्षेत्र में घोर “लापरवाही”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़