City News Uttar Pradesh
ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण
उत्तर प्रदेश

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में फटे कपड़े सिलवाने के लिए मां को बिना बताए बेटी ने रुपये ले लिए। इसकी जानकारी होने पर मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की चौकी के ग्राम बेंदा के मजरा मुड़िया देव निवासी शिवकरन निषाद की कक्षा 10 की छात्रा अभिलाषा (15) को मां कुसमा देवी ने 50 रुपये लेने पर डांट दिया था। इससे झुब्ध होकर किशोरी ने सोमवार देर रात दुप्पटे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने डांटा था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Class X student hanged herself, mother scolded her for taking Rs 50, body sent for postmortem

किशोरी का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटका मिला है। मां कुसमा देवी की नजर पड़ी, तो बदहवास हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभिलाषा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वह पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। ग्रामीणों के मुताबिक अभिलाषा ने अपने फटे कपड़ों को सिलाने के लिए 50 रुपये बिना बताए ले लिए थे। इसको लेकर मां कुसमा देवी ने डांट दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध होकर अभिलाषा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रिकेट टूर्नामेंट में मंत्री रामकेश की धमाकेदार बैटिंग: युवाओं को खेल के प्रति किया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने विद्युत विभाग ठोंका जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष बोले : “मोदी और योगी नें नारी को अबला से बनाया सबला” !

City News Uttar Pradesh

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़