- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक रीढ़ तोड़ रहे है।सपा के तीन व्यापारी नेताओं को उन्होंने भाजपा में शामिल कराकर नगर पंचायत चुनाव में सपा को तगड़ा झटका दिया है।

आपको बता दें की बबेरू नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार गुप्ता जज्जी, सोनू अग्रहरी और अरुण कुमार सोनी उर्फ अतुल नें भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो भाजपा की की रीति और नीति की सराहना की। साथ ही सदस्यता भी ग्रहण की।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की कुशल राजनीति ककूटनीति से सपा खेमे में हलचल सी मची है। क्योंकि सपा से भाजपा में शामिल हुये तीनों व्यापारी नेता जनता के बीच जमीनी पकड़ वाले है। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं की कुछ और सपा नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें सपा छोड़ भाजपा में आने वाले सभी नेताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।अपील भी किया की आइए हम सब साथ मिलकर निकाय चुनाव में कमल खिलाएं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद आर.के सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
