City News Uttar Pradesh
ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल :एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक
उत्तर प्रदेश

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल : एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शनिवार को खुशियों का पर्व ईदुल फितर पूरे जनपद में हर्षोल्लास, सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत जनपद की एक सैकड़ा से अधिक मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। अमन-चैन की दुआ मांगने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन देर रात तक चला।

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल :एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक
Example of communal harmony on Eid: Everyone hugs each other and says Eid Mubarak

शुक्रवार को शाम चांद नजर आने के बाद ईद की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। बीस मिनट की तेज आंधी बरसात नें बिजली आपूर्ति ठप कुछ घंटे व्यवधान अवश्य डाला इसके बाद व्यवस्थाएं पटरी पर आते ही मुसलिम बाहुल्य इलाकों में पूरी रात चहल पहल रही।

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल :एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक
Example of communal harmony on Eid: Everyone hugs each other and says Eid Mubarak

शनिवार को सुबह मुख्य नमाज शहर की ईदगाह में अदा की गई। नमाज के बाद खुतबा और दुआ हुई। मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं की गईं। इसके पूर्व नमाजियों को रमजान और ईद का महत्व बताया गया। नमाज के बाद मौजूद पुलिस एवं प्रशानिक अधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के नेताओं नें भी गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल :एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक
Example of communal harmony on Eid: Everyone hugs each other and says Eid Mubarak

इस अवसर पर विधायक विशम्भर यादव के अलावा सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय महा सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित नमाजियों में विशेष आकर्षण का केंद्र थे। कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। पुलिस यहां भी तैनात रही।

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल :एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक
Example of communal harmony on Eid: Everyone hugs each other and says Eid Mubarak

इसके अलावा मरकज की मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, ऊंट मोहाल मस्जिद, बोडे़ मस्जिद, पीरा मस्जिद (अलीगंज), नूरानी मस्जिद, गुलाब बाग मस्जिद, खुटला मस्जिद और जेल में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई दी। हिंदू-मुसलिम ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए बांदा की सांप्रदायिक मिसाल को बरकरार रखा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता “रेत के महल” की तरह ढ़ेर

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली घटना : बांदा की लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वहशी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत काफी गंभीर

City News Uttar Pradesh

Banda : आइजी की पहल क्या होगी कामयाब ? सरकारी मोबाइल पर वाट्सअप नहीं सीन करते कप्तान …

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़