29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध को और धार देने के लिए प्रदेश कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। दिल्ली के राजघाट में रविवार को प्रस्तावित सत्याग्रह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश से भी चार हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को भेजे जाने का लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का कहना है कि विशेषकर पश्चिमी व बृज क्षेत्र के कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, वीरेन्द्र चौधरी, योगेश दीक्षित व अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रेन व हाईवे के सीधे रूट पर पड़ने वाले जिलों के कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजा जा रहा है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे
Congress will protest against cancellation of Lok Sabha membership of Rahul Gandhi; Four thousand Congressmen from UP will march to Delhi for Satyagraha

प्रदेश अध्यक्ष खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे व नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में सत्याग्रह करेंगे। अन्य जिलों में भी इसे विस्तार दिए जाने की तैयारी है। खाबरी व अन्य नेताओं ने शनिवार को लीगल सेल के साथ लंबी बैठक कर अपने आक्रामक तेवरों को और तेज किए जाने के साथ ही अधिवक्ताओं के माध्यम से जनाधार जुटाने की रणनीति बनाई। भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर अपना हमला जारी रखेगी।

– आने वाले दिनों में भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा

प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक भी की, जिसमें आने वाले दिनों में भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रखने पर विचार हुआ। निकाय चुनाव व आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिलों में जाकर रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें ‘अनुपूरक बजट’ को बताया ‘सार्थक’: हर गांव को मिलेंगी ‘नई उड़ान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मरीज की मौत पर परिजनों नें जिला अस्पताल में किया हंगामा: डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव में बही “आल्हा काव्य” की “वीर रस धारा” : “फड़कने लगी भुजायें” !

City News Uttar Pradesh

दूल्हे के अधूरे रह गए अरमान: पहली रात दुल्हन ने दिया दूध का गिलास, सुबह आंख खूली तो हो चुका था बर्बाद

मंत्री रामकेश स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़