City News Uttar Pradesh
अंसारी को जेल में मदद प्रकरण: बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज
उत्तर प्रदेश

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण : बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मोबाइल की काल डिटेल कई लोगों के लिये “आफत का काल” बन सकती है।जैसा की हम बता चुके हैं की लखनऊ से आई एसटीएफ ने शहर के मोहल्ला अलीगंज में रविवार को छापे के दौरान कई मोबाइल कब्जे में लिए थे। टीम मोबाइल की कॉल डिटेल से माफियाओं के गठजोड़ को खंगालने में जुटी हुई है। इनके आधार पर चित्रकूट और प्रयागराज की घटना में अब तक संलिप्त मिले लोगों व उनसे मिलने वालों की एक दूसरे से कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण: बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज
Case of helping Ansari in jail: call details of recovered mobiles will reveal many secrets

शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ की एसटीएफ टीम ने ठेकेदार के यहां छापा मारा था। टीम ने देर रात तक ठेकेदार के अलावा आसपास के चार अन्य घर भी खंगाले थे। ठेकेदार के बेटे को टीम हिरासत में साथ ले गई थी।

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण: बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज
Case of helping Ansari in jail: call details of recovered mobiles will reveal many secrets

पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ की टीम ने जिस व्यक्ति को दबोचने के लिए ठेकेदार व अन्य लोगों के घरों पर छापा मारा था, वह नहीं मिला। लेकिन टीम के हाथ कुछ सुराग के अलावा लोगों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही।

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण: बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज
Case of helping Ansari in jail: call details of recovered mobiles will reveal many secrets

जिनसे बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी, चित्रकूट जेल में बंद रहे उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी के मद्दगारों का पता चला है। इन मददगारों के तार प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से भी जुड़े होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस प्रयागराज घटना में संलिप्तों और अब्बास अंसारी के मद्दगारों की एक दूसरे से पहचान की कड़ियां जोड़ रही है। एसटीएफ की छापामारी को लेकर डीआईजी विपिन मिश्रा का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है। प्रदेश के कई जिलों की टीमें इन घटनाओं को लेकर जांच कर रही हैं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के जानकारी दूंगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान जरूरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने की कामतानाथ की परिक्रमा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का करेंगे कल्याण, रविवार को विशाल नेत्र शिविर में फ्री इलाज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़