City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: यह हुई कोई बात, लापरवाही पर पूरी चौकी डिस्चार्ज।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह हुई कोई बात, शिथिलता पर पूरी पुलिस चौकी कर दी गई डिस्चार्ज। कारण यह रहा की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में नाकाम करतल चौकी पुलिस में रद्दोबदल करनें जैसा सख्त निर्णय लिया गया।। एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाहियों को चौकी से हटाकर नरैनी कोतवाली भेज दिया गया है। उनके स्थान पर कोतवाली से नए पुलिस कर्मी करतल भेजे गए हैं।


करतल चौकी में करीब एक माह से इंचार्ज नहीं है। चौकी प्रभारी का काम हेड कांस्टेबल नौरंग वर्मा देख रहे थे। शनिवार की रात चौकी के बगल में इंडियन बैंक के सामने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय और गोदाम के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया।
कंपनी के इंजीनियर योगेंद्र प्रताप सिंह ने नरैनी कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। साथ ही सीसी कैमरे के फुटेज भी दिए। इंजीनियर ने चोरी की सूचना चित्रकूटधाम मंडल आईजी और मुख्य सचिव को भी भेजी। कोतवाली प्रभारी इसकी जांच कर रहे हैं। उधर, पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। इसी सबके बीच रविवार को नरैनी कोतवाली प्रभारी इंद्रदेव ने चौकी के हेड कांस्टेबल नौरंग वर्मा, कांस्टेबल अमन सिंह, मयंक कुमार और राधा रमण को तत्काल प्रभाव से चौकी से हटाकर नरैनी कोतवाली भेज दिया है।
कोतवाली से हेड कांस्टेबल गुरुचरन सिंह सरोज, कांस्टेबल सत्यम पांडेय, रमेश यादव, राजकुमार, जितेंद्र कुमार और शिवकुमार सरोज को करतल चौकी में तैनात किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिसिंग मजबूत करने के लिए बीट बदली गई हैं। ट्रैक्टर चोरी के बारे में कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी प्राथमिक चिकित्सा कर्मियों द्वारा प्रदर्शन: सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

युवक की गोली मारकर हत्या: फैली सनसनी, पिता पुत्र सहित तीन नामजद

राजनीति : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में जहर का कारोबार: बाजार में 40 प्रतिशत नकली दवा, प्रशासन लाचार !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला विकास निगरानी समति की बैठक: मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें ली क्लास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़