City News Uttar Pradesh
नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद: घोषित किये पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश

नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद: घोषित किये पदाधिकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निकाय चुनाव की नजदीकता देखते हुये विश्व हिन्दू परिषद के “पर” भी संगठन की मजबूती के लिये “उड़ान भरने” लगे है। संगठन के प्रति “कुंभकर्णी नींद” त्याग कर “जागते रहो” की याद आई है! इसी परिप्रेक्ष्य में बजरंग दल नगर बाँदा की एक बैठक रामलीला मैदा में आयोजित की गई। अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी नें किया। संचालन का महामण्डन नगर मंत्री मनीष मंगल नें रचा।

नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद: घोषित किये पदाधिकारी
VHP also lost its Kumbhakarni sleep under the civic body elections: Officials declared

जिला संगठन मंत्री एवं बाँदा नगर पालक विवेक खरे द्वारा नगर में संगठन की मजबूती के लिये बेचैनी दिखाई। आनन -फानन में पूर्व नियोजित फ़ाइल से घोषणाए की झड़ी लगा दी गई। इसके तहत नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद सनी धुरिया को बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी “रिंकू” नगर मंत्री की कमान मनीष मंगल को सौंपी गई। नगर संयोजक बजंरग दल अक्षत रूपलिहा, नगर सह संयोजक राहुल सागर, रोहित नगर एवं कृष्णा को बनाया गया।

नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद: घोषित किये पदाधिकारी
VHP also lost its Kumbhakarni sleep under the civic body elections: Officials declared

इसी क्रम में नगर सुरक्षा प्रमुख राज कुमार, नगर सह सुरक्षा प्रमुख रामदास, नगर गौरक्षा प्रमुख राहुल शिवहरे, नगर सह गौरक्षा प्रमुख आकाश, नगर बलोपासना प्रमुख अजय, नगर मिलन केन्द्र प्रमुख बीनेंद्र, नगर सह मिलन केन्द्र प्रमुख दुर्गेश बनाये गये। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कार्यालय में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में माल्यापर्ण कर स्वागत हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

कोटेदारों नें लाभांश बढ़ाने को भरी हुंकार : बोले भरण पोषण नहीं हो पा रहा सरकार

City News Uttar Pradesh

Banda – डीएम आनन्द द्वारा चुम्मा चुम्मा पर सख्ती : एसडीएम व सीओ देंगे रिपोर्ट, नहीं हो रहा अवैध खनन व ओवरलोडिंग।

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ऊर्मिल बांध का औचक निरीक्षण: अफसरों को चेताया, नहीं चलेगी ‘लापरवाही’

बुंदेलखंड के मछुआरों को मिली “अंतरराष्ट्रीय” उड़ान: विदेशी कंपनियां करेंगी ‘बड़ा’ निवेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़