28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की बदमाशों को कड़ी चेतावनी: बोले इस चौराहे पर अपराध करेगा, तो अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा, अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि सीसीटीवी कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा। योगी ने कहा, “अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।”

सीएम योगी की बदमाशों को कड़ी चेतावनी: बोले इस चौराहे पर अपराध करेगा, तो अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर
CM Yogi’s stern warning to miscreants: If he commits crime at this intersection, he will be killed at the next intersection

– योगी राज में 7500 एनकाउंटर, 168 मारे गए

योगी आदित्यनाथ के CM बनने के एक दिन बाद यानी 20 मार्च 2017 से लेकर 21 नवंबर 2022 तक के आंकड़े हमें मिले। पुलिस ने बताया कि पिछले पांच सालों में पुलिस ने 7500 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। इनमें 168 अपराधियों की मौत हुई है। 55 इसमें मुस्लिम वर्ग से हैं। 2900 से ज्यादा अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन 168 में 35 ऐसे लोग थे जिनके ऊपर पहले से कोई इनामी राशि घोषित नहीं थी। जबकि 8 ऐसे थे जिनके ऊपर 2 लाख रुपए से अधिक की इनामी राशि घोषित थी। इस दौरान मुठभेड़ के दौरान सीओ समेत 14 पुलिसवाले शहीद हुए है। इसके अलावा, 1100 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

– यूपी में 5 साल में बदमाश-बाहुबली की 3954 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेताओं और गैंगस्टरों के खिलाफ सरकार के एक्शन में पिछले 5 सालों में 3,954 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद और फिर मऊ के मुख्तार अंसारी का नाम है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला: पत‍ि समेत सात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

Banda : डीएम का औचक निरीक्षण: मंडल कारागार में हड़कंप …

बांदा : विश्व हिंदू महासंघ का गुस्सा फूटा, पीएम आवास योजना लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ज्ञापन….

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़