City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन जिले में पर्यटन को विकास की ऊँचाईयाँ देने के लिये मंथन को अंजाम तक पहुंचाना चाहती हैं। उनकी यह बलवती इच्छा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में परिलक्षित हुई। बैठक में डीएम दीपा नें पर्यटन विकास हेतु प्रस्तावों पर विचार किया।

डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा
DM Deepa Ranjan’s wish: Banda district should become very good in tourism

विद्यालयों एवं काॅलेजों में पर्यटन क्लब की स्थापना, कालिन्जर महोत्सव, जिला स्थापना दिवस के मनाये जाने के सम्बन्ध में गंभीर विचार जानें एवं रखें। पर्यटन विकास की सम्भावनाओं तथा पर्यटन नीति-2022 के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन, निवेश आकर्षित करानें हेतु होटल, एम्यूजमेन्ट पार्क, वेलनेस सेन्टर,थीम पार्क, कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना, एमओयूकराये जाने पर भी चर्चा की। पर्यटन विकास कार्य हेतु लैण्ड बैंक की स्थापना, ग्रामीण पर्यटन के प्रस्ताव आदि पर समीक्षा हुई।

डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा
DM Deepa Ranjan’s wish: Banda district should become very good in tourism

डीएम दीपा रंजन नेे कहा कि जिले के प्रमुुख स्थलों को चिन्हित करें। उनके महत्व औऱ पर्यटन केन्द्रों का पूर्ण विवरण तैयार किया जाये। पर्यटन स्थलों का ब्रोसर बनाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने यूकोटूरिज्म हेतु नरैनी तहसील के रामनगर का प्रस्ताव तैयार करनें को कहा। उप जिलाधिकारी को पर्यटन विकास कार्यों हेतु लैण्ड बैंक के लिए ग्राम विकास की भूमि चिन्हित के आदेश दिये।

Addver. City News uttar pradesh @@#
डीएम नें कालिन्जर महोत्सव स्थापना दिवस का कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजन की बात कही। स्थानीय संस्कृति को बढावा दिये जाने के निर्देश दिये। कहा कि बुन्देलखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर को बढावा देने हेतु स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।
डीएम ने आठ करोड़ की लागत से चल रहे कालिन्जर में पर्यटन विकास को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने केन नदी में आरती को और बेहतर बनाने हेतु सक्रिय सदस्यों की कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त यात्री की कटकर मौत

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित की पुनः ताजपोशी : बनाए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी मजबूती

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

अवैध रूप से अर्जित की गई 80 लाख की हुई संपत्ति कुर्क

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें परशुराम जयंती पर समाज के उत्थान पर दिया जोर

ब्रेकिंग न्यूज़