- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि हमारी सरकार की नीतियां जन कल्याण कारी है।पीएम मोदी एवं सीएम योगी कर्म योगी हैं। इनका एक ही लक्ष्य है कि सबका साथ औऱ सबका विकास हो। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यकि के चेहरे पर भी मुस्कान थिरके।

जल शक्ति राज्य मंत्री बबेरू कस्बे में पार्टी इकाई द्वारा आवास शौचालय एवं अन्य योजना में लाभार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें प्रदेश व केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में सभी लाभार्थियों को अवगत कराया। बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को सीधे खाते पर मिल रहा है।

अन्य सरकारों में ऐसा था। हमारी सरकार के द्वारा सभी गरीब को रहने के लिए पक्का मकान, शौचालय एवं हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचाने का काम हो रहा है।उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

समारोह को सांसदआरके पटेल, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, आदि नें भी संबोधित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
