26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन ने अपनी प्रशासनिक क्रीज पर डटकर बैटिंग शरू कर दी है। इसी क्रम में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पाया कि यहां तो बाहर से दवा लिखने की निर्भीकता से “पौ बारह” है। हिदायद दी कि बाहर से जिस डाक्टर नें दवा खरीदने को लिखा उसकी खैर नहीं।

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
Brisk batting on the administrative crease of DM Deepa: Inspections of the district hospital showed sharp attitude

निरीक्षण के दौैरान उन्होंने ओपीडी, शिशु एवं बाल रोग विभाग, ईएनटी, डेंगू वार्ड, इमरजेन्सी वार्ड तथा महिला वार्ड एवं सिटी स्कैन कक्ष आदि का गहनता की गहनता से जांचा -परखा। इलाज हेतु आए हुए मरीजों से वार्ता की। जानकारी ली कि दबायें मिलती हैं या खरीदनी पड़ती हैं। ओपीडी में उपस्थित चिकित्सक से आने वाले प्रतिदिन मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के साथ फिजीशन एवं सर्जन के बारे में जानकारी हासिल की।

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
Brisk batting on the administrative crease of DM Deepa: Inspections of the district hospital showed sharp attitude

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों को अस्पताल से ही आवश्यक दवायें दी जायें , किसी भी मरीज को बाहर से दवा लेने हेतु पर्ची इत्यादि न लिखे, एक मरीज के द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि किसी चिकित्सक के द्वारा बाहर से दवा हेतु लिखा जाता है तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
Brisk batting on the administrative crease of DM Deepa: Inspections of the district hospital showed sharp attitude

जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड के निरीक्षण मरीजों के पास भीड़ देख चौंकी। तीमारदारों के अधिक मिलने पर निर्देश दिया कि एक मरीज के साथ एक ही व्यक्ति वार्ड में रहे। मरीजों को सलाह दी कि डेंगू से बचाव हेतु मच्छरदानी प्रयोग आवश्य करें, इससे मरीज एवं तीमारदारों का भी बचाव होगा।

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
Brisk batting on the administrative crease of DM Deepa: Inspections of the district hospital showed sharp attitude

उन्होंने सिटी सकैन कक्ष का निरीक्षण किया। प्रतिदिन होने वाले सिटी स्कैन की जानकारी ली। बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 60 से 70 सिटी स्कैन किये जाते हैं। चतुर -सुजान डीएम नें निःशुल्क सिटी स्कैन किये जाने का बोेर्ड भी लगाये जाने के निर्देश दिये। सभी चिकित्सकों की उपस्थिति समय शत्-प्रतिशत होने की जरूरत बताई।

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर
Brisk batting on the administrative crease of DM Deepa: Inspections of the district hospital showed sharp attitude

डीएम ने ब्लड बैंक के सम्बन्ध में जानकार की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नें बताया कि जिला अस्पताल में एक ब्लड बैंक तथा राजकीय मेडिकल काॅलज में दो ब्लड बैंक हैं। उन्होंने निरीक्षण में एनआरसी में भर्ती बच्चों एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे इलाज की भी जानकारी ली।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

औद्योगिक विकास पर लगा ‘ग्रहण’: उद्यमियों का ‘गुस्सा’ सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा संसदीय सीट से भाजपा का “महारथी” होगा कौन ? चर्चाओं को मिल रहा दम !

City News Uttar Pradesh

अवैध गांजे की खेती पर कड़ी चोट: पुलिस ने 20 किलो किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

डीएम के ‘रेड’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, प्रधानाध्यापिका पर ‘गाज’

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़