- ब्यूरो कार्यालय
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद पहली नवंबर से निर्धारित है लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी किसी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके पीछे धान की आवक न होने को कारण बताया जा रहा है। हालांकि किसान अपने नजदीकी केंद्रों पर संपर्क कर रहे हैं। अगले सप्ताह से खरीद शुरू होने की उम्मीद है।

जिले को इस वर्ष दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 106 केंद्र खुले हैं। जल्द ही कुछ और केंद्र खोले जाएंगे। पहली नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद की अवधि निश्चित की गई है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी केंद्र पर छटांक भर भी बोहनी नहीं हुई है।

धान की बिक्री के लिए अब तक लगभग दस हजार किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया गया है जबकि ढाई हजार का सत्यापन हो चुका है। वह बिक्री के लिए आसपास के केंद्रों पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। जिला खाद्य विपरण अधिकारी रतन कुमार शुक्ला का कहना हैं की केंद्रों पर धान की आवक नहीं हो रही है। आवक होते ही खरीद शुरू हो जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
