City News Uttar Pradesh
जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव मेँ कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?
उत्तर प्रदेश

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव में कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह परेशान हैं! कारण यह की निदेशालय का माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों की भर्ती आदेश निदेशालय औऱ उनके बीच कहां गुम हो गया। जबकि भर्ती के लिये विज्ञापन प्रकाशित छह अक्टूबर को ही हो जाना चाहिये था।

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव मेँ कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?
District School Inspector upset: How to start recruitment drive in absence of order ?

आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित थी, लेकिन बांदा में जिला विद्यालय निरीक्षक आफिस में इस संदर्भ में चिंता भरी खामोशी हैं। होना भी चाहिए क्योंकि निदेशालय की वेब साईट पर विज्ञापन के प्रकाशन एवं आवेदन स्वीकार करने की यही तिथियां एवं जिन विद्यालयों नें यह प्रक्रिया पूरी की है उनके नाम भी दर्शाये गये हैं पर बांदा जिले में यह भर्ती कार्यवाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई।

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव मेँ कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?
District School Inspector upset: How to start recruitment drive in absence of order ?

आपको बता दें की प्रदेश के अशासकीय वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों की भर्ती के लिये शिक्षा निदेशक डाक्टर सरिता दिवेदी नें प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पिछले माह 18 सितंबर को ही आदेश भर्ती प्रक्रिया छह अक्टूबर से शुरू करने के आदेश दे दिया था। भर्ती प्रक्रिया के की गाइड लाइन के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति से संस्था स्तर पर प्रबंधक द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिये विद्यालय एवं आरक्षण वार पदों का अलग -अलग विज्ञापन जारी होना था।

आवेदन के लिये 21दिन का समय मिलना था। आवेदक कों आवेदन रजिस्टर्ड डाक से प्रबंधक कों भेजने के साथ उसकी छाया प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कों उनके इमेल पर भेजना था। इसमें अनिवार्यता पीईंटी में कम से कम 50 अंक एवं ट्रिपल सी की है । भर्ती साक्षात्कार के बाद मंडलीय निदेशक से अनुमोदन पश्चात 16 जनवरी तक पूरी हो जानी थी।

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव मेँ कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?
District School Inspector upset: How to start recruitment drive in absence of order ?

अब गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न यह हैं की चित्रकूट मंडल के बांदा जिले कों छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों मे भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं, फिर बांदा मे शुरू करने पर विलंब क्यों ? यह “रहस्य” के से घेरे मे है। इस संदर्भ मे जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है की की बांदा मे भी भर्ती होनी है पर हमारे पास निदेशालय से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश पता नहीं कहां औऱ क्यों अटका है ? इसकी हमें स्वंय चिंता है। विज्ञापन प्रकाशित होने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय दिया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी चाहिए की भर्ती आदेश बांदा क्यों नहीं आया ? इस संदर्भ मेँ पत्राचार एवं दूरभाष पर बात करें ताकि समय रहते भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाये। सरकार एवं शासन की छवि न खराब हो।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का ‘जनता दरबार’ : चुटकियों में ‘समस्याओं’ का हुआ ‘समाधान’

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम का प्रयास, विकास प्राधिकरण का भवन छह करोड़ से होगा तैयार।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की कार्य शैली जीत रही है दिल: जनमानस में भाजपा बन रही अजीज !

City News Uttar Pradesh

बांदा की सड़कों पर ‘मौत के यमराज’ का ‘राज’: प्रशासन बिल्कुल बेखबर !

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर : दिवंगत डॉक्टर को भाजपा ने बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, जिले में हुई किरकिरी …

पालिका अध्यक्ष मालती ने रचा इतिहास: लोकसंस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़