City News Uttar Pradesh
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें रंगे हाथ पकड़ी शिक्षा बदहाल व्यवस्था: हो गये दंग
उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें रंगे हाथ पकड़ी शिक्षा बदहाल व्यवस्था: हो गये दंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य नें रंगेहाथ बेसिक शिक्षा परिषद की बदहाली पकड़ी औऱ दंग रह गये। शिक्षण व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खाना पूरी मिली। अध्यापन कार्य शिक्षकों के ठेंगे पर मिला।

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें रंगे हाथ पकड़ी शिक्षा बदहाल व्यवस्था: हो गये दंग
Chief Development Officer Ved Prakash caught red handed education system in bad shape: Shocked

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश ग्राम पंचायत सेमरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके सामने चल -चित्र की भांति यही नजारा उपस्थित था। दोपहर दो बजे के आसपास ही कई अध्यापिकायें स्कूल से जाने की तैयारी कर रही थी| इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक 4 सहायक अध्यापक और दो अनुदेशक तैनात है। कुल 7 महिला अध्यापकों द्वारा स्कूल को चलाया जा रहा है। विद्यालय में 116 पंजीकृत छात्र हैं जिसमें से केवल 53 छात्र उपस्थित पाए गये, तीन रसोईया हैं। शिक्षण की गुणवत्ता बहुत ही खराब मिली। गणित के लिए अलग से अध्यापक हैं।

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें रंगे हाथ पकड़ी शिक्षा बदहाल व्यवस्था: हो गये दंग
Chief Development Officer Ved Prakash caught red handed education system in bad shape: Shocked

कक्षा आठ के छात्र से गणित के सवाल पूछे गए जिसका कोई जवाब बच्चे नहीं दे पाए| संबंधित विषय की अध्यापिका से कहा गया कि उनका पढ़ाने का क्या उद्देश्य है तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों में सीखने की आदत नहीं है। अनियमित रूप से विद्यालय आते हैं, अधिकांशतया अनुपस्थित रहते हैं। इस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होता है, जबकि इतनी बड़ी संख्या में अध्यापकों की तैनाती से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में पर्याप्त सुधार होना चाहिए था| सभी अध्यापिका अपने शिक्षण कार्य के प्रति उदासीन दिखी| सीडिओ को यह पुरी तरह से आभास हो गया की शिक्षक विद्यालय में केवल समय बिताने के उद्देश्य से उपस्थित होते हैं। पढ़ाने के प्रति उनकी कोई रुचि नहीं है। उन्होने व्यवस्था में सुधार के सख्त निर्देश दिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओं की दबंगई : नहीं रुका ओवरलोड वाहनों के निकलने का सिलसिला

City News Uttar Pradesh

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

विधायक प्रकाश अमर राठौर की ‘नैया’ करायेंगे पार: अधिवक्ताओं सघन संपर्क

City News Uttar Pradesh Desk

मुख्यमंत्री योगी 16 मई को तिंदवारी की पैलानी में करगें जनसभा, भरेंगे हुंकार

City News Uttar Pradesh

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़