28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने गुरुवार को नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मंजूरी दी है। लोक भवन में आज 30 प्रस्ताव पर मुहर लगी, लेकिन सर्वाधिक चर्चा नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को लेकर है।


सरकार प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को लेकर बेहद गंभीर है। इसके लिए सरकार ने इसके निर्माण के लिए उद्यमियों को आकर्षित करने के साथ ही इसका उपयोग करने वालों के लिए बड़े प्रोत्साहन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को पांच वर्ष तक रोड टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इनके सामने भी एक शर्त यह रखी गई है कि इनको उत्तर प्रदेश में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदने होंगे। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी। इसके साथ ही पहले दो हजार चार्जिंग स्टेशन के लिए 10 लाख तक पूंजीगति सब्सिडी भी दी जाएगी।

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स
One lakh exemption on the purchase of four wheeler electric vehicle, road tax will be waived for five years

– नई प्रभावी इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 तैयार

प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने तथा निर्माताओं कंपनियों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावी नीति तैयार की है। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में उपभोक्ताओं, निर्माताओं तथा चार्जिंग व बैट्री स्वैपिंग सेवा प्रदाताओं सभी के हितों का ध्यान रखा गया है।

– निवेश बढ़ाने भा भी ध्यान

प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए ईवी निर्माता कंपनियों तथा बैट्री व संबंधित उपकरणों के निर्माताओं के साथ उपभोक्ताओं के लिए नई नीति में 500 करोड़ के बजट की व्यवस्था भी की गई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि नीति का लक्ष्य 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के साथ ही 10 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार का सृजन है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की मशक्कत क्या होगी कामयाब : क्योंकि बेसिक शिक्षा के हैं बुरे हाल ?

City News Uttar Pradesh

बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम में कूदे महिलाएं और बच्चे, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र …

दंगा मुक्त यूपी की संकल्पना को डीजीपी करेंगे मजबूत, शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी प्राथमिकता

कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित की जमानत सुनवाई टली …

City News Uttar Pradesh

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ ‘संयुक्त’ हुंकार: सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा : नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़