City News Uttar Pradesh
बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन
उत्तर प्रदेश

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पांच दिवसीय दशहरे के तीसरे दिन शुक्रवार को नाई रामलीला द्वारा राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। प्रतीकात्मक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। इसके बाद आसपास के मोहल्लों में दशहरा मिलन शुरू हुआ। यह देर रात तक चला। शनिवार को केवटरा में रघुवंशी रामलीला कमेटी द्वारा राम- रावण युद्ध का मंचन और दशहरा मिलन होगा।

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन
Dussehra meeting with the slaughter of Ravana by the barber Ramlila on the third day in Banda

तीसरे दिन के दशहरे में छाबी तालाब मानिक कुइया मैदान में राम-रावण युद्ध देखने के लिए भारी तादाद में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। रावण के धराशायी होते ही हजारों दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारा गुंजायमान कर दिया। उधर, रावण के पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान इत्यादि स्वरूपों की आरती उतारी गई।


शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इसी के साथ कैलाश पुरी बलखंडी नाका, नुनिया मोहाल, कटरा, अर्दली बाजार, केवटरा पहाड़, डिग्गी चौराहा, सिविल लाइन अशोक लाट तिराहा आदि मोहल्लों में दशहरा मनाया गया। दो दिन पूर्व प्रागीतालाब एवं अलीगंज रामलीला में रावण वध हुआ। लोगों ने एक- दूसरे के घर जाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्वः डीएम अनुराग पटेल

City News Uttar Pradesh

सपा के बूथ सम्मेलन की रालोद नें बचाई लाज : सपा जिला प्रभारी सपाइयों पर नाराज !

लाल सोना पर माफियाओं का ‘तांडव’: अवैध खनन से ‘कराहती’ नदियां, प्रशासन ‘मूकदर्शक’ ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी ‘औचक’ छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

City News Uttar Pradesh

‘कैदी’ हुआ फरार: खाकी ‘मलती’ रह गई ‘हाथ’, महकमे में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी ‘फोर्स’

जल शक्ति “मंत्री रामकेश बन गये तुरुप पत्ता” ? घोसी चुनाव नें दिया यह “राजनीतिक संकेत”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़