23.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
रनगवां बांध पर "बरखा" की "मेहरबानी": किसानों को नहीं होगी "रवी" फसल में परेशानी !
उत्तर प्रदेश

रनगवां बांध पर “बरखा” की “मेहरबानी”: किसानों को नहीं होगी “रवी” फसल में परेशानी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लुका -छिपी के बीच बरखा रानी को इतराते लगभग तीन महीने हो गये रनगवां बांध पर कृपा ऐसी बरस गई की पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष रनगवां में जल संचय का रिकार्ड बन गया हैं। कुल संग्रहण क्षमता का 58 फीसदी पानी अपने आगोश में समेट लिया। इतने पानी से बुंदेलखंड किसान खेतों को रबी सीजन में तीन बार सींच सकेंगे।

रनगवां बांध पर "बरखा" की "मेहरबानी": किसानों को नहीं होगी "रवी" फसल में परेशानी !
“Barkha” on the Rungawan dam “kindness”: farmers will not have trouble in “Ravi” crop!

सरकारी समझौते के तहत बांध से सिंचाई के लिए यूपी को 70 फीसदी और एमपी को 30 फीसदी पानी मिलता है। बारिश में इस बांध में पानी एकत्र होता है। फिर बुंदेलखंड में खेतों की सिंचाई के लिए पानी केन नहर से से मिलती है। रनगवां बांध के पानी से बुंदेलखंड में रबी की फसल की सिंचाई होती है। रबी की फसल को देखते हुए नवंबर से इस बांध के पानी को केन नहर के माध्यम से बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। इस बार करीब 12 साल बाद रनगवां बांध में इतना पानी एकत्र हुआ कि कम से कम तीन बार फसलों की सिंचाई हो सकती है।

आपको बता दें की चार साल से रनगवां बांध में पानी कुल क्षमता का 25 से 30 फीसदी ही एकत्र हो पा रहा था । करीब 70 फीसदी तक पानी की कमी ही रही। इसलिए रबी की फसल को सिर्फ एक बार ही पानी मिलता था। पैदावार लगातार प्रभावित थी। इस बार 58 फीसदी तक बांध में पानी आ जाने से रबी की फसल की तीन बार सिंचाई हो जाएगी। पैदावार भी बढ़ेगी। सिंचाई के विभाग के मुताबिक रनगवां बांध की क्षमता 5800 एमसीएफटी (लाख घन फुट) है। चार साल बाद औसत बारिश होने से करीब 58 फीसदी तक पानी एकत्र हुआ है। बांध क्षेत्र में अब तक करीब 630 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद :मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

कुत्तों के खदेड़ने से भागी मासूम गिरकर मौत: दो दिन में तीन मौत से गम में डूबा पर‍िवार

अवैध खनन का ‘काला इतिहास’: सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की ‘लूट’ बेनकाब !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप के आयोजन में लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र: हर्षित हो खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश योगी की विश्वसनीय टीम का बनें हिस्सा: जीत दिलाने की मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़