City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित
Other

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को न्यायालय नें जेल भेज दिया। उन पर विधायक रहते खनिज अधिकारी से मारपीट एवं सरकारी कार्यों में अवरोध संबंधी मुकदमा विचाराधीन था। एमपी, एमएलए कोर्ट में इस मामले में वह हाजिर हुये। न्यायाधीश गरिमा सिंह ने उन्हें जेल भेज दिया। कल यानी मंगलवार को को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित
Former MLA Brajesh Prajapati sent to jail: Hearing on bail scheduled for Tuesday

ज्ञात हो की नवंबर 2018 मे सर्किट हाउस में खनिज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को बन्धक बनाने और 25 लाख रुपए मांगने, गाली गलौज, जान से मार देने का आरोप लगाया गया था। इस बहुचर्चित संदर्भ में शहर कोतवाली में अपराध संख्या 680/18 धारा 147, 148, 149, 342, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा भी कायम हुआ। उस दौरान बृजेश प्रजापति भाजपा से तिंदवारी विधानसभा से विधायक थे।

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित
Former MLA Brajesh Prajapati sent to jail: Hearing on bail scheduled for Tuesday

वर्ष 2022के विधानसभा चुनाव के नजदीक उन्होने भाजपा से त्याग पत्र देकर सपा में शामिल हुये। सपा नें उन्हें विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जिसमें भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद नें इन्हे पराजित किया। पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति आज सोमवार को कोर्ट में हाजिर होकर जमानत की अर्जी दी लेकिन न्यायाधीश नें उन्हें जेल भेजते हुये कल मंगलवार को जमानत पर सुनवाई के आदेश दिये। यह जानकारी शासकीयअधिवक्ता अम्बिका प्रसाद व्यास ने दी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति एवं भाजपा में “शीत युद्ध का घमासान” चर्चा में ? भगवान जाने क्या होगा परिणाम ?

City News Uttar Pradesh

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा

City News Uttar Pradesh

बांदा में हर्ष का माहौल: बेटी ऋचा भी सूर्य मिशन आदित्य एल1 में शामिल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड : अधिक फैलाव से बरगद देता है अधिक मात्रा में आक्सीजन

बांदा : घर से लापता किसान का खेत में बने जर्जर सूखे कुएं में मिला शव, कर्ज में डूबा था मृतक

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

ब्रेकिंग न्यूज़