City News Uttar Pradesh
दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता की थाने में सुनी नहीं गई तो एसपी कार्यालय में गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पति, सास, ससुर,जेठ व जेठानी के विरुद्ध प्राथमिकी हुई।


बिसंडा के ग्राम अकौना निवासी केदार राजपूत ने पुत्री नीता की शादी एक मई 2021 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्हौरीकला थाना के ग्राम कपासी निवासी महादेव के पुत्र शैलेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के चंद दिनों बाद मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर नीता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आठ अप्रैल 2022 को नीता के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। जिसकी प्राथमिकी भी नीता ने बम्हौरीकला थाना में दर्ज कराई थी।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
Married woman was beaten up and thrown out of the house for not fulfilling the demand of dowry, case filed against in-laws

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद समझौते व दहेज की मांग के लिए बहू को अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 20 अप्रैल 2022 को ससुरालीजन नीता के साथ मारपीट करने के बाद मायका ग्राम अकौना के बाहर छोड़ कर चले गए। जिसके बाद नीता के पिता स्वजन व रिश्तेदारों के साथ सुलह समझौता के लिए पुत्री की ससुराल भी गए, लेकिन प्रयास विफल होने पर पीड़ित अपने पिता के साथ थाना पुलिस के पास पहुंच कार्रवाई की मांग की। सुनवाई होते न देख पुलिस अधीक्षक से मिल प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति शैलेंद्र, सास सुकुमारी, ससुर महादेव,जेठ लखचंद्र व जेठानी उपासना के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट की प्राथमिकी की है। सीओ बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh

झांसी रेल मंडल में यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार

किसान का टूटा धैर्य : बैंक के कर्ज को नहीं कर सका बर्दाशत, किसान की सदमे में चली गई जान

Banda- बांदा जिला कांग्रेस ऩे किसान नेताओं को सौंपा समर्थन पत्र…

City News Uttar Pradesh

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़