30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू
उत्तर प्रदेश

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू

– विनोद मिश्रा

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बांदा के मरका में हुए नाव कांड पर फतेहपुर जिला प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का काम किया जाएगा।

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू
Boat scandal: Minister Rakesh and Ramkesh accused of district administration: rescue work was not started in time

मंत्री गण नें मीडिया से बातचीत में कहा कि 11 अगस्त को जिस समय बांदा के मरका में नाव यमुना नदी में पलटी थी। उस समय जानकारी होने पर बांदा जिला प्रशासन अलर्ट होते हुए बचाओ कार्य में लग गया।

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू
Boat scandal: Minister Rakesh and Ramkesh accused of district administration: rescue work was not started in time

उन्होंने कहा कि हम लोग रात में मरका पहुंचे थे। जहां बांदा जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के साथ नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ था। यहां फतेहपुर के अधिकारी कहते रहे कि हम क्या करे घटना बांदा के मरका की है। उन्होंने बांदा जिला प्रशासन के काम की तारीफ की। साथ हीं कहा की इस लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दोषी अधिकारियों की शिकायत कर कार्रवाई कराने का काम होगा।

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू
Boat scandal: Minister Rakesh and Ramkesh accused of district administration: rescue work was not started in time

बताया कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है अगर फतेहपुर जिला प्रशासन तुरंत तलाश अभियान में लगता तो शायद बहुत जान बच जाती। कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है। इसके बाद जल शक्ति राज्य मंत्री पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे। वंहा मृतक परिजनों के आश्रितों से मिले। चार -चार लाख के चेक दिये। आश्वत किया की उनके दुख के साथ सरकार की हमदर्दी है। हर संभव मदद की जायेगी।

Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 independence day (Sharad Mishra - Editor in Chief) City News Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासन के विशेष सचिव के अराजकतत्व कहने पर कमिश्रनरी के अधिवक्ता हुए खफा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Banda : राम भक्तों की सरकार में हनुमान भगवान परेशान, नहीं मिला चोरी का सामान

बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह हर्षित: बोले- ‘योगी’ का ‘बांदा’ आगमन विकास को देगा ‘नई उड़ान’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर लेखपाल व जेई के ऊपर भृष्टाचार का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !

ब्रेकिंग न्यूज़