27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम, देश भक्ति के रंग में रंगा बांदा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की गाजे -बाजे के साथ निकली रैलियों नें जिले में राष्ट्र प्रेम की अविरल धारा बहा दी। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें तो तिरंगा जन सैलाब का जिले में अनोखा रिकार्ड बना दिया। विधायक प्रकाश के नेतृत्व में उनके खुरहंड आवास से तिरंगा रैली ग्रामीण इलाकों का “जोश और होश” के साथ देश भक्ति की भावना को प्रज्वलित करती हुई निकाली गई।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

यह यात्रा बडोखर बुजुर्ग, तिंदवारा, मेडिकल कालेज, अतर्रा चुंगी, खूंटी चौराहा, जिला परिषद ,छोटी बाजार, झंडा चौराहा, बलखंडी नाका, माहेश्वरी देवी, चौक बाजार, गूलरनाका, बाकर गंज, स्टेशन तिराहा, पीली कोठी, कालूलालकुंआ, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन तिराहा, संकटमोचन, जजी चौराहा होते हुये जीआईसी मैदान पहुंचा।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

वहां सदर विधायक नें स्वतंत्रा की 75वीं वर्ष गांठ पर आयोजन के उद्देश्य पर चर्चा की। सांसद आरके पटेल नें 13से स्वतंत्रता दिवस पर घर -घर तिरंगा फहराने की अपील के साथ ही योगी और मोदी के शासन को बखाना। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पार्टी के जिला प्रभारी संजय सिंह एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें भी तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

वहीं डीएम अनुराग की व्यवस्था एवं प्रेरणा से शहर के स्कूलों से तिरंगा रैलियां निकल पंडित जेएन महाविद्याल पहुंची।यहां हजारों की संख्या में तिरंगा का नजारा उपस्थित था । डीआईजी, डीएम अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वंय भी तिरंगा हाथ में लिये रहे।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

इस अवसर पर स्कूलों से निकलने वाली रैलियों का नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था ताकि किसी प्रकार का व्यवधान और अव्यवस्था न फैले।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

रैली के समापन स्थल पर डीआईजी, डीएम अनुराग पटेलपुलिस अधीक्षक नें कहा की हर-घर तिरंगा रैली का आयोजन के तहत हर नागरिक अपने घरों में 13अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज रोहण करेंगें। इन अधिकारियों नें तिरंगे एवं आजादी कें महत्व का भी विश्लेषण किया।

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम
Tricolor program: Minister Ramkesh, MLA Prakash and DM’s rallies made a splash

इसी क्रम में तिंदवारी नगर में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का सैलाब सा उमड़ा। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी भी उपस्थित थे। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मुख्तार अंसारी को बांदा कारागार में सुविधा दिए जाने के मामले में नहीं आया निर्णय, जेल से आख्या तलब …

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

साइबर क्राइम टीम की सफलता: टेलीग्राम धोखाधड़ी के शिकार के 1.23 लाख हुए वापस

City News Uttar Pradesh

मोहबत में धोखा : “दिल के अरमां आसुओं में बह गये “! …

कोबरा के ‘डंक’ ने छीन ली ‘चार मासूमों’ की मां: ‘एक झटके’ में उजड़ गई ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़