City News Uttar Pradesh
बांदा : पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा बेटा, गोली दीवार में जा धंसी, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
उत्तर प्रदेश

बांदा : पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा बेटा, गोली दीवार में जा धंसी, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मामूली विवाद में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पिता बंदूक समेत भाग निकला। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


बबेरू कोतवाली छेत्र के मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी ललित पांडेय का रविवार को सुबह पत्नी ममता से विवाद हो गया। शोर सुनकर पुत्र अभिषेक आ गया और दोनों को समझाने लगा, तभी पिता ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अभिषेक पर फायर कर दिया। गोली उसके बगल से निकलकर दीवार में जा धंसी।

बांदा : पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा बेटा, गोली दीवार में जा धंसी, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
Banda: Father fires son with licensed gun, son narrowly escapes, bullet hits wall, police registers FIR

– आरोपी बंदूक समेत फरार, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण और अन्य परिजन आ गए। आरोपी ललित बंदूक समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई। पुत्र अभिषेक की तहरीर पर पिता ललित के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से टकराने के बाद लगी आग

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का अवैध खनन एवं परिवहन में शुरुवाती रुझान दुरुस्त : आगे के परिणाम कितना होंगे चुस्त !

City News Uttar Pradesh

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh

पालिका में अंकित बासू की ईमानदारी से हड़कंप: ठेकेदार करा रहे अनर्गल शिकायतें

City News Uttar Pradesh

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवारीजनों में मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़