City News Uttar Pradesh
फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब
उत्तर प्रदेश

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी क्षेत्र में लंबे अर्से से चल रहे बिना मान्यता के चार विद्यालयों के दस्तावेज सीज कर दिए हैं। शिकायत मिलने पर बुधवार को डीआईओएस विनोद सिंह ने छापा मारा इस बीच स्कूल संचालक भाग निकले। वहीं उन्होंने दो कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया तो यहां भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। उनका रजिस्ट्रेशन तलब किया है।

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब
Fraud came to the fore: DIOS raided four schools without recognition

डीआईओएस ने तिंदवारी क्षेत्र के कई स्कूलों में मारा मारकर निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि इनमें ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, ज्ञान पब्लिक विद्यालय, एसडी गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित चार स्कूल फर्जी तरीके से चलते मिले। यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्रमाण पत्र नहीं मिला। उन्होंने विद्यालय के पपत्र सीज कर दिए।


डीआईओएस ने विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने का आधार तलब किया है। इसके अलावा डीआईओएस ने पंडित दीन दयाल मॉडल स्कूल पचनेही, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तिंदवारी और सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी का भी निरीक्षण कर वहां प्रवेश और अंक पत्र वितरण को देखा। डीआईओएस विनोद सिंह ने बुधवार को गुरुमंत्र कोचिंग (बिजली खेड़ा), एसडी कैंपस (बिजली खेड़ा) में औचक निरीक्षण कर कोचिंग संचालन का रजिस्ट्रेशन तलब किया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे की एक रात ने छीन ली ‘इकलौती’ आस: पिता की ‘डांट’ के बाद ‘बेटे’ ने त्यागी ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश द्वारा फूलपुर में जनसंपर्क एवं सभा : भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अफसरों को ‘अल्टीमेटम’: तय समय में ‘काम’ पूरा करो या ‘कुर्सी छोड़ो’ !

City News Uttar Pradesh

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में बसपा प्रत्याशी का भाषण बना चर्चा, “छोडूंगा न साथ साथियो मरते दम तक”

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

ब्रेकिंग न्यूज़