City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह नगर को साफ व स्वच्छ रखने की कमान खुद संभाल रखी है। इसको लेकर उन्होंने ईओ से सख्ती के साथ साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग व बाजारों में सड़कों को घेर कर लगने वाली दुकानों से मार्ग का अवरोध हटाने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं चौकी इंचार्ज को भी निर्देश दिए कि निरीक्षण कर एक सप्ताह में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश
Commissioner Dinesh Singh showed strict attitude: If dirt is found, action will be taken

शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजारों में गंदगी बनी रहती है। यही नहीं शहर में 15 से 20 प्रतिशत लोग दुकानों के बाहर गंदगी फैलाते रहते हैं। ऐसे लोगों को चिंहित कर चालान किया जाए। किसी को भी गंदगी फैलाने की अनुमति न दी जाए। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी से पहले भी अपील की गई थी कि जिन लोगों के पास अपनी पक्की दुकानें हैं, वे दुकान का सामान सड़क पर रख करके ना बेचें। जिससे सड़क खाली रहे और आने जाने वाले लोगों को सुगमता हो। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और सभी चौकी इंचार्ज को मिलकर युद्ध स्तर पर निर्देशों का पालन कराना होगा।


– स्टैंड पर ही सवारी उतारे व बैठाएं

मंडलायुक्त ने सीओ सिटी को निर्देशित किया कि बाबूलाल चौराहे पर जो बस और आटो खड़े रखते हैं और सवारी भरते हैं। जिससे आए दिन जाम लगता है। इसकी उचित व्यवस्था कराई जाए। ताकि जाम लगने की स्थिति उत्पन्न न हो। चौकी प्रभारी सभी आटो रिक्शा व बस संचालकों को साथ मीटिंग करने को कहा है। जिसमें निर्धारित जगह पर ही वाहन खड़ा करने को कहा जाए।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर …

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात: फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी की “कड़ी नजर”: बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

सपा नें अतिवृष्टि से फसलों के नुकशान पर जताई चिंता: राज्यपाल को संबोधित दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़