City News Uttar Pradesh
भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें अध्यक्षता की। इसमें माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा की गई। तीस हजार लोग पार्टी फंड के लिए ऑनलाइन चंदा में जुड़े। लक्ष्य की कामयाबी पर बैठक में उत्साह का माहौल रहा। आपको बता दें की माइक्रो डोनेशन अभियान जिले में पार्टी के सभी 16 मंडलों में चला। संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया गया है।

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य
Successful in BJP micro donation campaign: Thirty thousand people donated and completed the target

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इसअभियान में लोगों ने नमो ऐप के माध्यम से छोटी धनराशि भी पार्टी को दी। पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से यहां माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यकर्ताओं द्वारा 10 मई तक चलाया गया। पार्टी के लिए फंड जुटाया। माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आमजन से 5 रुपया से एक हजार तक डोनेशन के रूप में ऑनलाइन लिंक पर भेजने की अपील की गई थी। जिसमें ऑनलाइन डोनेशन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाया।

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य
Successful in BJP micro donation campaign: Thirty thousand people donated and completed the target

कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए माइक्रो डोनेशन अभियान का उद्देश्य आम जन को पार्टी से जोड़ना था। इसके तहत जनपद में 30000 लोगों को जोड़ा गया है। बैठक में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा : ब्रह्माणों नें ली सौगंध, भाजपा को दिलायेगें ऐतिहासिक जीत

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : और जब आनलाइन क्लासेज में चलने लगा अश्लील वीडियो …

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के ‘औचक निरीक्षण’ से हड़कंप: कहा ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

किसानों को फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

City News Uttar Pradesh

बिजली गिरने से दो युवकों की मौत चार झुलसे, तीन का अस्पताल में उपचार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़