City News Uttar Pradesh
यूपी : एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, प्रदेश में लगेंगे 879 रोजगार मेले, कंपनियां करेंगी प्लेसमेंट
उत्तर प्रदेश

यूपी : एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, प्रदेश में लगेंगे 879 रोजगार मेले, कंपनियां करेंगी प्लेसमेंट

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनावों को लेकर जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सरकार अब बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां और अन्य रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर फोकस कर रही है। इसके लिए रणनीति तय कर ली गई है और उस पर काम भी शुरू हो चुका है।

यूपी : एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, प्रदेश में लगेंगे 879 रोजगार मेले, कंपनियां करेंगी प्लेसमेंट
UP: More than one lakh youth will get jobs in a year, 879 job fairs will be organized in the state, companies will do placement

क्षेत्रीय और जिला सेवायोजन कार्यालयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 879 रोजगार मेले लगाने की तैयारी है। सेवायोजन विभाग ने नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कार्ययोजना तैयार की है। युवक-युवतियों को सेवायोजन विभाग इस वर्ष करीब एक लाख से अधिक को रोजगार से जोड़ेगा। रोजगार मेलों में कई छोटी बड़ी कंपनियां आएंगी और योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

सेवायोजन विभाग के उप निदेशक पीके पुंडीर ने बताया कि इस वर्ष 1.20 लाख अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर जैसे बड़े क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 14-14 मेले लगेंगे। रोजगार मेले के जरिए नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन भी कराया जाएगा। सत्यापन शासन व निदेशालय स्तर से काल सेंटर के माध्यम से होगा। काल सेंटर के जरिए समय-समय पर अभ्यर्थियों से उनका फीडबैक लिया जाएगा। वहीं, करीब दो लाख युवाओं को बेहतर रोजगार तलाशने में मदद की जाएगी।

यूपी : एक साल में एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, प्रदेश में लगेंगे 879 रोजगार मेले, कंपनियां करेंगी प्लेसमेंट
UP: More than one lakh youth will get jobs in a year, 879 job fairs will be organized in the state, companies will do placement

बता दें कि रोजगार मेला के तहत जो भी युवक-युवतियां नौकरी पाना चाहता हैं उन्हें सबसे पहले अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल पर करना होता है। इसी प्रकार से जो संस्था या कंपनी किसी को नौकरी किसी विशेष स्थान पर देना चाहती है तो उस कंपनी को भी अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर करना होता है। कंपनी पोर्टल पर जाब वैकेंसी और स्थान की जानकारी देती है। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष क्या पार्टी के लिये साबित होंगे चुनावी “भस्मासुर” ? सुलग रही चिंगारी !

City News Uttar Pradesh

बांदा में वैज्ञानिक हैरान, इतिहासकार भी उलझे: आखिर क्या है रहस्य ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद

मंडलीय खरीफ गोष्ठी में मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कृषि क्षेत्र की बताई उपलब्धियां

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

ब्रेकिंग न्यूज़