City News Uttar Pradesh
रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश

रिश्तों का हुआ कत्ल : पिता ने तोड़ा दम और भाई भी बेदम, युवक ने चाचा संग वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फैली सनसनी

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रामापुरवा मजरा दरसेड़ा में युवक ने चाचा के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया और भाई को पीटकर मरणासन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चाचा-भतीजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है।
रामापुरवा निवासी स्व. रामऔतार मिश्रा के तीन बेटे स्व. नत्थू मिश्रा, चंद्रभान मिश्रा व गऊलाल उर्फ बाबू मिश्रा है। नत्थू और गऊ लाल के कोई संतान नहीं है, जबकि चंद्रभान के दो बेटे राजेंद्र मिश्रा व जीतेंद्र मिश्रा है। बताते हैं कि बंटवारे में राजेंद्र मिश्रा को अपने नत्थू मिश्रा व जीतेंद्र को अपने चाचा गऊलाल का हिस्सा मिला है, वह उन्हीं के साथ मां को लेकर रहता है। जबकि पिता की संपत्ति का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। 75 वर्षीय चंद्रभान बड़े बेटे राजेंद्र के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह राजेंद्र कुछ निर्माण कार्य करा रहा था तो जीतेंद्र ने विरोध किया। उसने कहा कि जबतक पिता की संपत्ति का बंटवारा नहीं होता तबतक कोई निर्माण नहीं होगा।
राजेंद्र का आरोप है कि जीतेंद्र ने चाचा गऊलाल के साथ मिलकर लाठी डंडा से उसपर, पिता और बेटे अनुज पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र, पिता चंद्रभान और अनुज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया और चंद्रभान को प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां पर इलाज के दौरान चंद्रभान ने दम तोड़ दिया। पहाड़ी थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि चंद्रभान की मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपित जीतेंद्र मिश्रा व उनके चाचा गउलाल हिरासत में हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधान परिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब

City News Uttar Pradesh

भाजपा ब्लॉक प्रमुख से ‘मारपीट’: घर बन गया रणक्षेत्र, पत्रकार सहित ‘तीन’ पर मुकदमा !

विनोद मिश्रा

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

ब्रेकिंग न्यूज़