29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना पड़ा सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर सीओ से हो गए इंस्पेक्टर
उत्तर प्रदेश

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आचरणहीनता के आरोपित निलंबित सीओ कृपा शंकर कन्नौजिया को पदावनत कर दिया गया है। निरीक्षक के पद से पदोन्नति पाकर सीओ बने कृपा शंकर इस कार्रवाई के बाद अब फिर निरीक्षक होंगे। जुलाई, 2021 में उन्नाव में सीओ बीघापुर के पद पर तैनात कृपा शंकर कानपुर के एक होटल में परिचित महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। वह एक दिन की छुट्टी लेकर निकले थे और महिला सिपाही को लेकर कानपुर पहुंच गये थे।
सीओ के घर न पहुंचने पर पत्नी ने उनकी तलाश शुरू की थी और पुलिस को भी सूचना दी थी। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई थी और वह होटल के कमरे में महिला सिपाही के साथ मिले थे। उन्हें निलंबित कर दिया गया था और आचरण नियमावली के तहत उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई थी।

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना पड़ा सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर सीओ से हो गए इंस्पेक्टर
UP: The CO sahib had to celebrate the riots with the female constable, on the orders of Chief Minister Yogi, the inspector turned from the CO.

– यह था पूरा प्रकरण

तत्‍कालीन सीओ कृपा शंकर उन्नाव एक ग्रामीण सर्किल में तैनात थे और मूल रूप से गोरखपुर मंडल के एक जिले के निवासी हैं। उन्होंने घर जाने के लिए एसपी से अवकाश लिया। करीब चार बजे वह एक महिला सिपाही के साथ कानपुर के माल रोड स्थित होटल पहुंचे और वहां किराये का कमरा लेकर ठहर गए। महिला सिपाही उन्नाव के बीघापुर सर्किल के एक थाने में तैनात थी। इधर, पत्नी ने रात में फोन मिलाया तो सभी नंबर बंद मिले। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि वह अवकाश लेकर घर के लिए निकले हैं। इससे पत्नी और परेशान हो उठीं। रात में उन्होंने एसपी उन्नाव को फोन करके पति की हत्या की आशंका जताते हुए मदद मांगी थी।
एसपी ने आनन-फानन सर्विलांस टीम को सक्रिय किया तो उनका मोबाइल नेटवर्क गंगा पार कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया। रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस होटल पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि सीओ साहब किसी महिला के साथ ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और वापस लौट गई। खास बात यह कि इतना सब होने के बाद भी सीओ ने महिला सिपाही के साथ ही होटल में रात बिताई और सुबह यहां से गए थे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू को आया गुस्सा : कर डाली भीष्म प्रतिज्ञा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का ‘पलड़ा’ भारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में बिजली के नहीं है अच्छे दिन : धड़ाम हो गई है पूरी संचालन व्यवस्था

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़