- विनोद मिश्रा
बांदा। रामनवमी एवं रमजान का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द से मनाए जाने को पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें की, ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे।

जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों धर्मों के पर्वों के अवसर साफ -सफाई तथा पेयजल, विद्युत आपूर्ति दुरुस्त रहे। दो एंबुलेंस सहित जीवन रक्षक दवाओं के साथ रामलीला मैदान में मौजूदगी रहे । आवारा गोवंश,सूअर आदि का विचरण ना पाए जाएं।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया कि पानी की व्यवस्था हेतु आवश्यकता अनुसार टैंकर भी लगाए जाए। जल संस्थान एवं नगर पालिका ईओ आपस में समन्वय स्थापित कर जगह-जगह पानी के टैंकरों की व्यवस्था तथा साफ -सफाई रखें।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आश्वस्त किया कि पूरे शहर में पुलिस फोर्स व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में तैनात रहेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवास मिश्रा, सीओ सदर सहित समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, रामनवमी कमेटी के पदाधिकारी गण एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
