City News Uttar Pradesh
नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चैत्र नवरात्र महोत्सव के बीच जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अनूठी पहल नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तेजी से चल रहा है। प्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के बाद मंगलवार को नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नौ नवजात बच्चियों का केक काट कर जन्मदिन मनाया और उन्हें जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

जिलाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नवजात बच्चियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त कराया गया। इस मौके पर विधायक नरैनी के अलावा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भी बतौर अतिथि मौजूद रहे।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान को आगे बढ़ाने वाली डीएम की अनूठी पहल की सराहना की।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

कहा कि सभी बेटियों को बेटों से कमतर नहीं आंकना चाहिए। आज के समय मेें बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बेटियों और महिलाओं के सरकार के स्तर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बेटियों को देश की संस्कृति का गौरव बताते हुए कहा कि इस अनूठी पहल को लेकर गांव-गांव विस्तार होना चाहिए ताकि लोग अपनी बेटियों को ईश्वर का वरदान समझें।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

डीएम अनुराग पटेल ने अभियान की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज नवरात्र के पावन मौके पर महिला अस्पताल में नौ बेटियों के रूप नौ देवियों ने जन्म लिया है। बताया कि जन्म के दिन ही बच्चियों का जन्मोत्सव मनाने के साथ उन्हें सभी सरकारी योजनाओं से जोड़कर जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने डीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अभियान से बुंदेलखंड की बेटियों को रानी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि वास्तव में बेटियों को बोझ समझने वाला समय चला गया, अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Newborn-Bundeli girl’s birth anniversary: ​​Celebrated birthday with pomp by cutting cake of nine newborn girls

उन्होंने कहा “अपमान न करना नारी का इनके बल पर जग चलता है, मर्द जन्म लेकर तो इसी गोद में पलता है”, पंक्तियों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं नन्दनी, नजराना, प्र्रियंका, पान कुमारी, अभिलाषा, सोमवती, अंजना, रचना देवी, नीतू का सभी जनप्रतिनिधियों ने माला पहना स्वागत किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पालिका सभासदों को महा जनसंपर्क का दिया गूढ़ मंत्र

City News Uttar Pradesh

बसपा नें जिले की दोनों पालिकाओं एवं सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष का भरा पर्चा

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़