City News Uttar Pradesh
अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद
उत्तर प्रदेश

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा। दो सदस्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए बाइक चोरों की निशानदेही पर 14 बाइकें और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया।

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद
Three members of inter-district bike thief gang arrested, two absconding from the spot, 14 bikes recovered

पैलानी थानाध्यक्ष सुनील सिंह और एसओजी की टीम संयुक्त रूप से कालेश्वर मंदिर के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे बुलाया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे रास्ते में दबोच लिया। पकड़े गए युवक से पुलिस ने सख्ती से पूछतांछ की तो उसने बताया कि हमीरपुर में उसने अपने अन्य साथियों की मदद से बाइक चोरी की। वह बाइक बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए पकड़े गए युवक की निशानदेही पर नरी के जंगल पर चोरी की कई बाइकों को पुलिस ने छापा मारकर बरामद किया। दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को गिरफ्तार कर लिया।

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद
Three members of inter-district bike thief gang arrested, two absconding from the spot, 14 bikes recovered

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम विवेक कुमार पुत्र देवप्रसाद निवासी कस्बा बबेरू, अंकित धुरिया पुत्र प्रकाश धुरिया निवासी सिलौली थाना मौदहा जनपद हमीरपुर, प्रिंस सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी बिजली खेड़ा बताया है। दीनू पुत्र चुन्नू निवासी जरैली कोठी बांदा, अजय प्रजापति उर्फ बाबा पुत्र होरीलाल निवासी कालवनगंज मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 14 मोटरसाइकिलें, नकली चाबियां, लाक तोड़ने के उपकरण, दो अदद एंड्रायड फोन बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को शाबासी दी।

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो मौके से हुए फरार, 14 बाइकें बरामद
Three members of inter-district bike thief gang arrested, two absconding from the spot, 14 bikes recovered

उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। धरकपड़ लगातार जारी रहेगी। संयुक्त पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील सिंह, मयंक चंदेल एसओजी प्रभारी, रामदिनेश, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल एसओजी महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी प्रसाद, नीतेश समाधिया, पुष्पेंद्र यादव, भानुप्रकाश, रवि कुमार, अंकित यादव, जितेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह, प्रतीक सिंह आदि शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा का यूपी विधानसभा में ‘खाता साफ’: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी ‘प्रतिनिधित्व’ हुआ समाप्त

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम राजस्व वसूली के लिये सख्त, ढिलाई पर होगी कार्यवाई ! …

खाकी फिर हुई दागदार : महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

यूपी : घर में था अवैध हथियार का कारखाना, ATS की छापेमारी में पिस्टल-रिवॉल्वर समेत कई असलहे जब्त, छह लोग गिरफ्तार …

बांदा के क्लीनिक बने मौत के ठिकाने: गर्भपात और फर्जी अल्ट्रासाउंड का काला धंधा उजागर

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नाराज : खंड विकास अधिकारी हैं लापरवाह ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़