- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के गांवों में सीमा स्तंभ रोजगार देकर करेंगे बल्ले -बल्ले। पांच हजार से अधिक राजस्व ग्रामों में सीमा स्तंभ लगाए जाएंगे। स्तंभों की स्थापना में आने वाला 2.64 करोड़ का खर्च समेकित गांव निधि से होगा। प्रति स्तंभ के क्रय व स्थापना का खर्च 1100 रुपये निर्धारित किया गया है।

राजस्व परिषद के आयुक्त/सचिव रजनीश गुप्ता ने जिलाधिकारियों को इसके लिये पत्र भेजा हैं। बताया हैं कि सीमा विवाद के एक मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन ने बुंदेलखंड के राजस्व ग्रामों में सीमांकन व सीमा स्तंभ लगाए जाने का निर्णय लिया है। तीन माह के अंदर जनपद के राजस्व ग्रामों में सीमा स्तंभ लग जायेगे । बांदा में 5152 स्तम्भों की स्थापना पर 56 लाख 67 हजार 200, हमीरपुर में 279 स्तंभों की स्थापना पर 30 लाख 6900 हजार, महोबा में 885 स्तंभों की स्थापना पर 97 लाख 35 हजार, चित्रकूट में 3885 स्तंभों की स्थापना में 42 लाख 73 हजार 500, झांसी में 4364 स्तंभों की स्थापना में 48 लाख 400, जालौन में 4202 स्तंभों की स्थापना पर 46 लाख 22 हजार 200 रुपये खर्च आएगा।

यह धनराशि समेकित ग्राम निधि से खर्च की जाएगी। सीमा स्तंभ लगाने का काम मनरेगा के मजदूरों से कराया जाए,ताकि ग्रामीण मजदूरों को रोजगार भी मिले। इस कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करने के निर्देश हैं । किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
