29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच "बम -बम" की गूंज
उत्तर प्रदेश

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिवलिंगों पर जल और दूध की धाराएं बहती रहीं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु बांदा शहर के बांबेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर और ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के नीलकंठेश्वर मंदिर में उमड़े। हवन पूजन के साथ भंडारे हुए। जगह-जगह शिव बारात निकली।

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच "बम -बम" की गूंज
Mahashivratri Maha Puja: The echo of “Bum-Bum” amidst the cheers of everyone

बांबेश्वर पहाड़ स्थित शिव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के साथ बांबेेश्वर नवयुवक समाज के स्वयंसेवक व्यवस्था संभाले रहे।

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच "बम -बम" की गूंज
Mahashivratri Maha Puja: The echo of “Bum-Bum” amidst the cheers of everyone

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भी बाम्बेस्वर मंदिर में शिव पूजा एंव यज्ञ कर सर्वजन हिताय ,सर्व जन सुखाय की कामना की। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा फल, मंदार पुष्प, आम्र बौर, बेर आदि चढ़ाकर आरती उतारी। शाम की आरती में भी श्रद्धालुओं का जमघट रहा।

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच "बम -बम" की गूंज
Mahashivratri Maha Puja: The echo of “Bum-Bum” amidst the cheers of everyone

कटरा स्थित शिव मंदिर सहित संकटमोचन, महेश्वरी देवी, कालीदेवी, बटुकेश्वर मंदिर (अलीगंज) भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। संकट मोचन मंदिर में 11 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन किया गया। उधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिंहवाहिनी कटरा मेें केक काटकर परमपिता शिव का अवतरण दिवस मनाया।

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच "बम -बम" की गूंज
Mahashivratri Maha Puja: The echo of “Bum-Bum” amidst the cheers of everyone

बबेरू मे बांदा रोड स्थित नागबाबा गद्दी में हवन, यज्ञ और भंडारा के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मढ़ीदाई मंदिर, अदभुत शिव मंदिर और गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा फल व फूल और नारियल चढ़ाए। सुंदर कुआं राम-जानकी शिव मंदिर, अतर्रा रोड शिव मंदिरमें पूजा-अर्चना,प्रसाद वितरण हुआ। कांलिजर दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, दुर्ग के नीचे बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव-पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी ने की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई गंभीर चर्चा …

यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले मदरसा, 15 तक डीएम शासन को देंगे सर्वे रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा में नौतपा नें स्नान पर लगाया प्रतिबंध : सुबह से ही पानी बन जाता है अग्निजल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेगी योगी सरकार

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मतदाताओं में भरा जोश : सभायें की और पहुंचे डोर टू डोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़