City News Uttar Pradesh
बेटे से झगड़कर पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव
उत्तर प्रदेश

पत्नी के वापस न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव निवासी रामफल (30) पुत्र रामशहीद ने सोमवार की शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलता तो घरवालों ने दरवाजे की कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे, देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र ने बताया कि रामफल मेहनत मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। तीन वर्ष से पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पत्नी पुष्पा अपने मायके बछेही गिरवां में रह रही है। रामफल मकर संक्रांति में उसे लिवाने गया था, लेकिन वह नहीं आई। इसी बात को लेकर रामफल का ससुरालीजनों से भी विवाद हो गया था, वह मायूस होकर वापस गांव आ गया। तभी से वह परेशान रहने लगा। इधर एक माह पहले उसकी पत्नी दिल्ली चली गई। पत्नी के न आने से परेशान होकर रामफल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पांच भाइयों में चैथे नंबर का था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक: विधायक नें समझाया जीत की रणनीति …

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें गोष्ठी में बजट को बताया लोक हितकारी: किया गहन विवेचना

City News Uttar Pradesh

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

Banda : बर्ड फ्लू सुख चैन छीना, वन विभाग ने बैठाया पहरा…

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने बताया की कताई मिल में लगेगा नया उद्योग: सरकार ने कर दी पहल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़