City News Uttar Pradesh
हमीरपुर: कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने- सामने, अधिकारियों ने खोदी गई जमीन पर दफन करा दिया महिला का शव
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने- सामने , अधिकारियों ने खोदी गई जमीन पर दफन करा दिया महिला का शव

 

हमीरपुर। जिले में मौदहा कस्बा के हैदरगंज मोहल्ला स्थित एक कब्रिस्तान की विवादित भूमि पर कब्र खोदे जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभाला।

हमीरपुर: कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने- सामने, अधिकारियों ने खोदी गई जमीन पर दफन करा दिया महिला का शव
Hamirpur: Two sides came face to face in the grave digging dispute, the officials buried the woman’s body on the excavated ground

पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद खोदे स्थान पर ही महिला का अंतिम संस्कार करा दिया। हैदरगंज मोहल्ला निवासी जोहरा बानो (70) का शनिवार की रात इंतकाल हो गया। परिजनों ने इसी मोहल्ले के रहमानिया इंटर कॉलेज के पीछे कब्रिस्तान में जोहरा का शव दफनाने के लिए खोदाई शुरू कर दी। इसी बीच मोहल्ले के फतेह चौधरी वहां पहुंच गए और जमीन को अपना बताते हुए कब्र खोदने का काम रुकवा दिया। इसकी खबर मिलते ही जोहरा बानो के परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

हमीरपुर: कब्र खोदने के विवाद में दो पक्ष आए आमने- सामने, अधिकारियों ने खोदी गई जमीन पर दफन करा दिया महिला का शव
Hamirpur: Two sides came face to face in the grave digging dispute, the officials buried the woman’s body on the excavated ground

सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ रवि प्रकाश सिंह व नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा व कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की। आपसी सहमति बनने के बाद कब्रिस्तान में खोदे गए स्थान पर ही जोहरा बानो का शव दफन करा दिया गया। साथ ही तय हुआ कि कोर्ट से फैसला न होने तक विवादित जमीन पर कब्र नहीं खोदी जाएगी। सहमति पत्र पर वार्ड के सभासद वहीद, पीड़ित परिवार के कमरुद्दीन व दूसरे पक्ष से फतेह चौधरी, यादगार मदरसा के नसीम आलम व मेराजउद्दीन ने हस्ताक्षर किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनोें पक्षों की सहमति से मामला सुलझा लिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली आपूर्ति पूरी तरह धड़ाम : चारों ओर गूंज रहा हाय राम-हाय राम

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेटा बाबू सिंह जौनपुर चुनाव में जनता का बना दुलारा ! बन गई जीत की स्थिति ?

City News Uttar Pradesh

कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण

City News Uttar Pradesh

सिंचाई बिल माफ और फ्री के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

बांदा बन गया ‘तंदूर’: आसमान से बरस रही आग, तड़प रही ज़िंदगी !

जल शक्ति मंत्री रामकेश ओवर लोड अवैध खनिज परिवहन पर हुये सख्त: कार्यवाई के दिये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़