City News Uttar Pradesh
यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग
उत्तर प्रदेश

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

 

UP Election 2022 Phase 1 Voting : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है।शाम पांच बजे तक 57.8% मतदान हुआ। चुनाव आयोग थोड़ी देर में अंतिम आंकड़े जारी करेगा। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर मतदान हुआ है। वहीं, 2017 की ही तरह इस बार भी नोएडा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई।

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग
Voting in the first phase in UP ends: 57.79 percent voting till 5 pm, read where was the voting compared to 2017

– 2017 में सरधना सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

2017 में इन 58 सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5% मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संगीत सोम जीते थे। सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के पंकज सिंह जीते थे।

– 11 जिलों में कहां कितना मतदान

जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक उनमें सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर जिले में 62.09% मतदान हो चुका था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43% मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 65.33% मतदान हो चुका है।

– 2017 में किस जिले में कितना मतदान

2017 में शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48% मतदान हुआ था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53% मतदान हुआ था। गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60% से कम मतदान हुआ था। बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में 60 से 65 फीसदी के भीतर मतदान हुआ था। हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड की चल रही तेज बैटिंग : दांत बज रहें हैं “किट -किट”

बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में जोरदार टक्कर, चालक की हुई मौत …

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

बरगद ग्लास फैक्ट्री से लेकर तकनीकी क्रांति तक: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया नमन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में भीषण सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़