City News Uttar Pradesh
वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की हत्या : हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग
उत्तर प्रदेश

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय पहाड़ के ऊपर से भारी पत्थर सिर पर गिरने में मजदूर की मौत हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर उसे उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।

पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा
Banda: Laborer dies after falling stone on head from mountain, accident happened while preparing for blasting

चित्रकूट जिले के ग्राम भरतकूप थाना अंतगर्त ग्राम पहरा निवासी रामबहोरी का 41 वर्षीय पुत्र चुन्नू रैदास मंगलवार शाम कस्बे में सुख्खू महराज के पहाड़ में रोजाना की तरह मजदूरी कर रहा था। अचानक ऊंचाई से उसके सिर पर पत्थर गिर गया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूरों को मामले की जानकारी हुई। वह भागकर मौके पर पहुंचे तो चुन्नू बेहोश मिला। आनन-फानन मजदूर उसे उठाकर सीएचसी अतर्रा ले गए। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मजदूर अस्पताल से जैसे ही बाहर आए उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मृत्यु की सही पुष्टि करने के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर जवाब दे दिया। अस्पताल से मेमो भेजने पर पुलिस ने बांदा में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक मजदूर के चाचा अर्जुन ने बताया कि हादसे के समय ब्लास्टिंग की तैयारी चल रही थी। वह पहाड़ के नीचे सामान हटाकर रख रहा था। करीब सौ फुट की ऊंचाई से उसके सिर में आधा किलोग्राम से ज्यादा वजन का पत्थर गिरा है। स्वजन ने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विभाग की कागजी खेती: मोटे अनाज की हवा-हवाई पैदावार, ज़मीन पर गायब है सच्चाई

City News Uttar Pradesh

भाजपा के कार्य के आगे बौने साबित हो रहे राजनैतिक दल : जल शक्ति राज्य मंत्री

City News Uttar Pradesh

यूपी : भगवान राम की तपोभूमि पर मिल सकता है भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू, यह दिग्गज हुए शामिल

City News Uttar Pradesh

सावन तीज पर “ओल्ड इस गोल्ड का हुआ दिल खुश नजारा” : फहरा सुंदरता का परचम

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह बछेऊरा नें ग्रामीणों की दूर कराई बिजली समस्या : टूटा अनशन, गूंजा जयकारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़