हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने अभियान चला जिले में 500 लीटर कच्ची व 275 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो शराब बनाने की भट्टियां बरामद कर 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं पुलिस व आबकारी विभाग ने मिलकर 426 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जिले के 12 थानाक्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चला 500 लीटर कच्ची व 275 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो शराब की भट्टियां बरामद की है। बताया कि इसमें संलिप्त 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें जरिया पुलिस ने 225 लीटर व दो शराब की भट्टियों के साथ अतरौली गांव निवासी बट्टूलाल व जगन्नाथ लोधी को गिरफ्तार किया। वहीं ललपुरा पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ पौथियां गांव निवासी सुल्तान व बजेहटा निवासी छिद्दू, चिकासी पुलिस ने 15 लीटर कच्ची व 58 अवैध क्वार्टर देशी शराब के साथ शिवराम राजपूत निवासी हरदुआ व रतीराम निवासी जिगनी, मझगवां पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ लोटन निवासी मझगवां, कुरारा पुलिस ने 45 लीटर कच्ची शराब के साथ ठाकुरदीन निवासी शिवनी व अरविंद निवासी कस्बा कुरारा को गिरफ्तार किया।

जबकि सुमेरपुर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ कस्बा निवासी शिवपूजन, सिसोलर पुलिस ने 103 क्वार्टर शराब के साथ भुलसी निवासी रामू सविता व कृपाल, बिवांर पुलिस ने 56 क्वार्टर देशी शराब के साथ संतराम निवासी छानी खुर्द, मौदहा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ मदारडेरा निवासी रतीराम, मुस्करा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ कस्बा निवासी सोनू गुप्ता, सदर कोतवाली पुलिस ने 58 क्वार्टर के साथ शीतलपुर कुनौटा निवासी मनीष व जलालपुर पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ कुपरा गांव निवासी गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में 426 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
